logo

कानपुर में BJP-SP प्रत्याशियों में झड़प, प्रत्याशी पुत्र के अश्लील फोटो वायरल

 
कानपुर में BJP-SP प्रत्याशियों में झड़प, प्रत्याशी पुत्र के अश्लील फोटो वायरल ​​​​​​​
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Kanpur
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का आज दूसरा चरण है। कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में मतदान शुरू हो चुका है। बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव में न सिर्फ दिग्गजों की साख प्रतिष्ठा पर है, बल्कि चुनावी जीत और हार इन दिग्गजों का सियासी भविष्य भी तय करेगी। 
 
कानपुर में प्रत्याशी पुत्र के अश्लील फोटो वायरल
वार्ड 70 के प्रत्याशी पुत्र के अश्लील फोटो वायरल हो गए हैं। शिवबालक राजपूत के पुत्र सौरभ राजपूत के अश्लील पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में लड़की के साथ अश्लीलता करते हुए दिख रहा है।

भाजपा और सपा प्रत्याशी में झड़प
कानपुर के गुजैनी में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। मामले बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी प्रत्याशियों से बातचीत करके मामला सुलझाने में लगे हैं। 
वहीं, शास्त्री नगर के वार्ड 91 में भी हंगामा हो गया। सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने एक अधिवक्ता को हिरासत में लिया है। जानकारी दी गई है कि मतदान सुचारु रुप से चल रहा है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

कन्नौज में सुबह नौ बजे तक 11.64% वोटिंग
नगर पालिका
कन्नौज-11.97%
छिबरामऊ-11.50%
गुरसहायगंज-12.10%
नगर पंचायत
तिर्वागंज-12.25%
सिकंदरपुर-11%
समधन-9.05%
सौरिख-12.25%
तालग्राम-12.17%

हमीरपुर में सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत-10.59
नगर पालिका परिषद हमीरपुर- 9.46
नगर पालिका परिषद मौदहा - 10.72
नगर पालिका परिषद  राठ  - 12.24
नगर पंचायत  सुमेरपुर- 9.80
नगर पंचायत  कुरारा- 10.17
नगर पंचायत  सरीला -9.50
नगर पंचायत  गोहांड- 8.91

महोबा में सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत
नगर पालिका परिषद महोबा -8
नगर पालिका परिषद चरखारी -10
नगर पंचायत खरेला -12
नगर पंचायत कबरई -12
नगर पंचायत कुलपहाड़ -20

पहली बार वोट डालने का अलग ही है उत्साह
पहली बार वोट डालने के लिए कतार में लगे युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार वोट करने के बाद युवा सेल्फी और फोटो लेकर खुशी का इजहार करते दिख रहे हैं।

पनकी के श्री राम एजुकेशन मतदान केंद्र में पहली बार वोट डालने आईं दीपाली व दीक्षा बेहद खुश हैं। वहीं, शिवांगी गुप्ता (20) ने भी अपना पहला वोट डाला है। उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

कानपुर में भाजपा का एजेंट गिरफ्तार
काकादेव प्रभात पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र में पुलिस ने भाजपा के एजेंट को गिरफ्तार किया है। पोलिंग बूथ के अंदर भाजपा का एजेंट नितिन एक मतदाता उर्मिला सिंह को भाजपा पर वोट डालने के लिए दबाव बना रहा था। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सुबह नौ बजे तक मतदान 8.37 प्रतिशत 
कानपुर- 5.83
बिल्हौर- 10
घाटमपुर- 10
बिठूर-8
शिवराजपुर- 8

प्रचार वाहन पर झंडा लगा होने की शिकायत
दादा नगर सेवाग्राम कॉलोनी के नेहरू चिल्ड्रन स्कूल में 28 नंबर रूम की ईवीएम दो घंटे से खराब है। इसकी जानकारी राजू मौर्या ने दी। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई है। अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया है। वहीं,
लोहरन भट्ठा में प्रचार वाहन पर भाजपा का झंडा लगा होने की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की गई है। अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

चित्रकूट में एक लाख 37 हजार मतदाता करेंगे फैसला
जिले में चार अध्यक्ष पद के लिए 54 दावेदार हैं। एक लाख 37 हजार मतदाता करेंगे इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इसी प्रकार 66 वार्ड सदस्य के लिए 471 प्रत्याशी मैदान में हैं।नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में 11 सेक्टर पांच जोन समेत कुल 141 बूथ बनाए गए हैं।