logo

Karnatka के बाद अब तमिलनाडु में Amul के दूध की एंट्री पर विवाद, CM ने पीएम के सामने रखी ये मांग

 
Karnatka के बाद अब तमिलनाडु में Amul के दूध की एंट्री पर विवाद, CM ने पीएम के सामने रखी ये मांग
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News,  Chennai
Karnatka के बाद अब तमिलनाडु में Amul के दूध की एंट्री को लेकर विवाद छिड़ गया है। मामला इतना बढ़ गया की राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को PM नरेंद्र Modi को पत्र तक लिखना पड़ गया। 
दरअसल, सीएम स्टालिन ने पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह तत्काल हस्तक्षेप करके Amul को तमिलनाडु के आविन के मिल्क शेड क्षेत्र से दूध की खरीद से रोकें। 

Karnatka में उपजा था विवाद
गौरतलब है, Karnatka में विधानसभा Election से ठीक पहले दो दुग्ध उत्पादक ब्रांड्स को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। पिछले दिनों Amul ने Karnatka में अपनी एंट्री की घोषणा की थी, जिसके बाद यहां के विपक्षी दलों Congress और JDS ने आरोप लगाया कि सरकार लोकल ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश कर रही है। 
वहीं BJP ने पलटवार करते हुए कहा था कि Congress को हर चीज में राजनीति करनी है। इसी बीच, बेंगलुरु के एक होटल संगठन बृहत बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने शहर में Amul के उत्पादों का बहिष्कार का एलान किया था। साथ ही इसने Karnatka के किसानों को समर्थन देने के लिए सिर्फ लोकल ब्रांड नंदिनी का ही प्रयोग करने को कहा था।

Amul ब्रांड को लेकर विवाद क्या है?
देश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों में से एक Amul और Karnatka के स्थानीय ब्रांड नंदिनी को लेकर विवाद की स्थिति शुरू हुई थी। दरअसल, पांच अप्रैल को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन (GCMMF), जो कि अपने डेयरी उत्पाद Amul ब्रांड के अंतर्गत बेचता है, ने ट्वीट किया था कि वह Karnatka में एंट्री के लिए तैयार है।

Amul के इस ट्वीट के बाद Karnatka में राजनीति भी शुरू हो गई। राजनीतिक दलों ने राज्य में होने वाले Election के मद्देनजर एक नए ब्रांड की एंट्री को Election मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

इसके लिए इन पार्टियों ने Karnatka की स्थानीय डेयरी उत्पाद निर्माता कंपनी Karnatka मिल्क फेडरेशन (KMF) का सहारा लिया, जो कि नंदिनी ब्रांड के अंतर्गत अपने उत्पाद बेचता है। Amul के ट्वीट के बाद ट्विटर पर नंदिनी को बचाओ और Amul वापस जाओ जैसे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। 

मामले में राजनीति कैसे हावी हुई?
Karnatka में Amul की एंट्री Election के मद्देनजर एक अहम मुद्दा बन गया है। Congress ने BJP पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के एक बेहतरीन डेयरी ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने Amul के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नंदिनी के मुद्दे को राज्य की पहचान से जोड़ दिया था।
उन्होंने कहा था कि सभी कन्नड़ साथियों को शपथ लेनी चाहिए कि वे Amul के उत्पाद नहीं खरीदेंगे। Congress के साथ Karnatka में अहम विपक्षी दल JDS ने भी नंदिनी बनाम Amul विवाद पर BJP को घेरा।

पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा कि BJP कन्नड़ों की लाइफलाइन को ही खत्म करना चाहती है। उन्होंने केंद्र पर तीन तरह से Karnatka के ब्रांड को खत्म करने का आरोप लगाया था।