logo

चौधर रानियां के पास होते हुए भी रानियां विकास से कोसों दूर:संदीप नेहरा

कहा-आज तक नहीं मिल पाया रानियां को उपमंडल का दर्जा, सरकार की नीयत में खोट
 
 
d


सिरसा । हरियाणा के पूर्व शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री चौ.स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र व वरिष्ठ कांगे्रस नेता संदीप नेहरा एडवोकेट ने कहा कि रानियां के विकास को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है, घोषणाएं करके भी सरकार मुकर जाती है। चौधर रानियां के पास होते हुए भी रानियां आज भी विकास से कोसों दूर हैं। आज तक सरकार  रानियां को  उपमंडल का दर्जा देने से गुरेज करती आई है जबकि सरकार सितंबर 2023 में  08 नए उपमंडल बनाए थे तब भी  रानियां को शामिल नहीं किया गया था।


मीडिया को जारी बयान में वरिष्ठ कांगे्रस नेता संदीप नेहरा एडवोकेट ने कहा  कि रानियां आज भी उपेक्षित है, चुनाव में भाजपा ने बड़े-बड़े वायदे किए थे पर सत्ता में आते ही सब भुला दिए गए। रानियां को उपमंडल का दर्जा देने, ओटू झील को विकसित करके टूरिस्ट हब बनाने,   रानियां को रेलमार्ग से जोडऩे सहित जैसे कई अनेक मांगी थी जो समय समय पर मंत्रियों, मुख्यमंत्री के समक्ष उठती रही, जनता को जब भी मंच मिला उस मंच पर मांगे रखी गई। पर सरकार ने इन पर  कभी ध्यान नहीं दिया। हर बार चुनाव में इन वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है। इनमें सबसे जरूरी सब डिविजन का मुद्दा है। रानियां क्षेत्र के 52 गांवों की ओर से मांग की गई कि उनके  लिए अलग से उपमंडल बनाया जाए, उपमंडल न बनाने का कोई कारण भी नहीं था पर सरकार की नीयत साफ नहीं थी।


अब तो रानियां की हिस्सेदारी भी सरकार में है।  चौधर रानियां के पास होते हुए आज रानियां विकास से कोसों दूर खड़ा है।  
ओटू झील विकसित करके टूरिज्म हब बनाने, ओटू झील के निर्माण और टूरिज्म विभाग की जमीन पर टूरिस्ट हब बनाने की मांग बार बार की जाती रही यहां तक कि मुख्यमंत्री ने स्वयं ओटू को लेकर कई घोषणाएं की चुके थे पर इस दिशा में सरकार ने कोई कदम तक नहीं उठाया।  कई साल पहले सरकार ने ओटू झील के लिए मिट्टी की खोदाई का कार्य शुरू भी करवाया। इसके बाद फिर मामला अटक गया। ओटू झील की करीब 1200 एकड़ जमीन है जहां पर टूरिज्म हब बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपेक्षा से आज रानियां  काफी पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनने पर रानियां का समुचित रूप से विकास करवाया जाएगा जिसकी लोग मिसाल दिया करेंगे।