logo

पूर्व CM प्रकाश सिंह Badal की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल

 
पूर्व CM प्रकाश सिंह Badal की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल
WhatsApp Group Join Now

 

चंडीगढ़ 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ तबीयत वैसे रविवार से खराब चल रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

बादल की हालत नाजुक बनी हुई है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95) की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में हैं। अस्पताल की तरफ से शनिवार को बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। 
वहीं हाल चाल जानने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ की कामना की है।

अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती, काफी संख्या में जानकर पहुंच रहे अस्पताल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ तबीयत वैसे रविवार से खराब चल रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। 
इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मानीटरिंग कर रही है। उनका हाल जानने के लिए कई नामी हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं। 
इसके अलावा उनके पारिवारिक सदस्य भी रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। गत कुछ समय से उनकी सेहत ढीली चल रही है। गत दो वर्षों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत बोले, पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग होना गंभीर मुद्दा

रोहतक। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दुष्यंत चौटाला से पत्रकारों ने पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर गरमाई सियासत के बार में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था के लिए काफी गंभीर मुद्दा है कि पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग हुई। जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश होता वह डीजीपी से जरूर बात करते, लेकिन ये दूसरी सरकार का मामला वह इस मामले में ज्यादा बता पाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने गांव बोहका व खोरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश का चंहुमुंखी विकास कराने में लगी है। उन्होंने कहा कि कुछ सालों के अंदर ही हमने लोगों के हितों को लेकर कई बड़े फैसले लिए है, जिनका आज प्रदेश की जनता का भरपूर लाभ मिल रहा है।