स्थानीय निकाय में बीसीए को 08 प्रतिशत आरक्षण देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: सुरेंद्र आर्य

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा । हरियाणा सरकार द्वारा जस्टिस दर्शन सिंह की अध्यक्षता वाले पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को मानते हुए शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओ नगर निगम, नगरपरिषद व् नगरपालिकाओं में भी पंचायती राज संस्थाओं को तर्ज पर बीसीए को 08 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पिछड़ा वर्ग हृदय की गहराइयों से कोटि कोटि धन्यवाद करता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी यह केवल एक नारा ही नहीं है अपितु भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को भी दर्शाता है। पिछले कई वर्षों से पिछड़े वर्ग को यह मांग थी कि शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं में भी पिछड़े वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। पिछड़े वर्ग की इस मांग को आज भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार ने पूरा करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है .हरियाणा का संपूर्ण पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कोटि कोटि आभार एवं धन्यवाद करते हैं।