Haryana के गृहमंत्री Anil vij बोले- पूर्वनियोजित थी Nuh voilence, छत पर जमा पत्थर इस बात का सबूत
Mhara Hariyana News, Gurugram
Haryana के गृह मंत्री Anil vij ने शुक्रवार को कहा कि Nuh voilence के संबंध में अब तक 102 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें आधी से ज्यादा अकेले Nuh में ही हैं। अब तक 202 लोगों को Arrest किया गया है व 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। Police ने Social Media पर inflammatory post करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं और इमारतों की छतों पर पत्थर जमा किए गए, उससे पता चलता है कि Nuh voilence प्री-प्लान थी। शनिवार को सात FIR दर्ज की गई हैं। inflammatory post के 2300 Video की जांच चल रही है।
Nuh में साइबर थाने पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। इस बात की जांच चल रही है कि किन लोगों ने थाने पर हमला किया और वे क्या दस्तावेज नष्ट करना चाहते थे।
250 बस्तियां ध्वस्त, voilence में रोहिंग्या भी शामिल
Nuh में सांप्रदायिक voilence के बाद रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का Buldozer चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन रोहिंग्याओं के voilence में शामिल होने की जानकारी सामने आई हैं। Nuh voilence की गाज Police अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला व डीसी प्रशांत पंवार पर गिरी है।
दोनों का तबादला कर दिया गया। नरेंद्र बिजारनिया को एसपी और धीरेंद्र खडगटा को उपायुक्त बनाया गया है। ये दोनों पहले भी Nuh में रह चुके हैं।
नगीना, नल्हड मंदिर के आसपास कई अवैध निर्माणों पर चला Buldozer
नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 25 अवैध निर्माणों पर Buldozer चला। नल्हड शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की लगभग पांच एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। इससे पहले, गुरुवार को तावडू नगर की मोहम्मदपुर रोड पर पुन्हाना में वन विभाग की छह एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनी झुग्गियों और मकान को गिरा दिया गया था।
ये बस्ती बांग्लादेश से आए रोहिंग्याओं की थी। नगीना के धोबी घाट क्षेत्र में भी तोड़फोड़ दस्ते ने लगभग एक एकड़ भूमि को खाली कराया। इसी प्रकार गांव नांगल मुबारिकपुर में दो एकड़ भूमि पर बने शेड तोड़ा गया है। जिले भर में की गई इस कार्रवाई में 250 से ज्यादा झुग्गियां और अन्य निर्माणों को ढहाया गया है।