logo

राष्ट्रीय किसान मंच के नाम से जाना जाएगा हरियाणा किसान मंच

प्रधान प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
 
 
a
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा। हरियाणा किसान मंच को अब राष्ट्रीय किसान मंच के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रीय किसान मंच की कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय किसान मंच के प्रधान प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने रविवार को गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि हरियाणा किसान मंच का नाम बदलकर राष्ट्रीय किसान मंच रखा गया है और इसकी कार्यकारिणी भी बना दी गई है।

ये होंगे पदाधिकारी

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सलाहकार नछतर सिंह झोरडऱोही, गुरनाम सिंह पक्का उपप्रधान, प्रगट सिंह लहंगेवाला, गुरदीप सिंह बाबा झीड़ी मेंबर, मिल्खा सिंह कन्वीनर, वीर सिंह कन्वीनर राजस्थान, दर्शन सिंह सिरसा शामिल है। वहीं राज्य कमेटी में लक्खा सिंह अलीकां को राज्य प्रधान, हरजिंद्र सिंह नानूआना उपप्रधान, वेद चामल कैशियर, हरदेव सिंह खालसा सदस्य, सुखविंद्र सिंह दमदमा सचिव, नायब सिंह मलड़ी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि ब्लॉक सदस्यों की भी जल्द नियुक्ति की जाएगी। पंजाब से मिल्खा सिंह दानेवाल को कन्वीनर, दर्शन सिंह नंदगढ़ को मानसा, गुरजंट सिंह को सरदूलगढ़, राजस्थान से जोरावर सिंह को उपप्रधान बनाया गया है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

भारूखेड़ा ने बताया कि हरियाणा किसान मंच की ओर से ही सर्वप्रथम सिरसा में किसान आंदोलन के दौरान पक्का मोर्चा लगाया गया था और लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार किसानों के संघर्ष की जीत हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान मंच भी पूर्व की भांति अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगा। भारूखेड़ा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने भी राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे मंच के माध्यम से किसान व कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे।