logo

राजस्थान में केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी तिरंगा मार्च से करेगी शक्ति प्रदर्शन, जयपुर में जनसभा के बाद घोषित करेंगे प्रदेशाध्यक्ष

 
राजस्थान में केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी तिरंगा मार्च से करेगी शक्ति प्रदर्शन, जयपुर में जनसभा के बाद घोषित करेंगे प्रदेशाध्यक्ष
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Jaipur
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) इस बार पूरी तैयारी से चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में है। पहले दिल्ली इसके बाद पंजाब में पूर्ण बहुत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अच्छी नतीजों के इंतजार में है। 
इसी को देखते हुए फुल प्रूफ प्लान के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को जयपुर आ रहे हैं। दोनों अजमेरी गेट पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि पार्टी कल राजस्थान में भी चुनावी तैयारियों का आगाज करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल प भगवंत मान की तिरंगा यात्रा के जरिए चुनावी तैयारियों का आगाज करेंगे। तिरंगा यात्रा सांगानेरी गेट से होते हुए अजमेरी गेट तक जाएगी।

15 दिन में बनाए 4.50 लाख मेंबर
मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने केवल 15 दिन में 4.50 लाख नए मेंबर बनाए हैं। जनता के रिस्पॉन्स को देखते हुए हमने यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया है। राजस्थान में इस बार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत जनता समझ चुकी
विनय मिश्रा ने कहा कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिले हुए हैं। जहां भी आम आदमी पार्टी से इन्हें खतरा नजर आता है, दोनों एक हो जाते हैं। राजस्थान में भी यही मिलीभगत का खेल चल रहा है। 
हमने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करना चाहा तो यहां की कांग्रेस सरकार ने पुलिस के जरिए रुकवा दिया। इनकी यह मिलीभगत का खेल ज्यादा चलने वाला नहीं है जनता समझ चुकी है।

घोषित हो सकती है कार्यकारिणी
वर्तमान में राजस्थान में आप की कार्यकारिणी नहीं है। संभावना है कि जयपुर में केजरीवाला व भगवंत मान की जनसभा के बाद आप प्रमुख राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दें।

इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है। यात्रा में राजस्थान के कई जिलों से आप के कार्यकर्ता जयपुर आएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया गया है।