logo

CM Manohar लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में महिला Sarpanch ने सिर से दुपट्‌टा उतारकर CM के पैरों में फेंका

 
CM Manohar लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में महिला Sarpanch ने सिर से दुपट्‌टा उतारकर CM के पैरों में फेंका
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa (Haryana)

CM Manohar लाल के सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन बड़ा विवाद हो गया। बणी गांव की महिला Sarpanch ने अपना सिर से दुपट्‌टा उतार कर CM के पैरों में फेंक दिया। इसको देखकर वहां खड़ी पुलिस और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को संभाला। फिर उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया गया। हालांकि इस दौरान CM Manohar लाल बातों से इस बारे में समझाते दिखे।

महिला Sarpanch बोली- हमारे साथ अन्याय हुआ
CM Manohar लाल के पास स्टेज पर पहुंची महिला Sarpanch नैना झोरड़ ने कहा कि उनके गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ नहीं है। 25 किमी में कोई कॉलेज नहीं है। BJP का नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। हमारे साथ अन्याय हुआ है।

यह सुनकर CM ने कहा कि आप लिखकर दे दो। इस पर महिला Sarpanch नहीं मानी। नैना ने कहा कि मैने लोकतांत्रिक चुनाव जीता। CM ने रोकने का प्रयास किया। मेरे पति पर जानलेवा हमला हुआ। 
फिर भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा। इतना कहते ही Sarpanch ने अपने सिर से दुपट्‌टा उतार कर आगे फेंक
दिया।

CM ने कहा कि मान सम्मान सबके अपने हाथ में है। हमने आपको इज्जत देकर ऊपर बैठाया, इस बात के लिए नहीं बैठाया। इसके बाद CM ने भारत माता की जय कहकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

पहले दो दिन भी विवाद
CM के जनसंवाद कार्यक्रम में सिरसा में किसान नेताओं और आप वर्करों ने विरोध किया। डबवाली में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। तीसरे दिन रानियां क्षेत्र में बणी, संतनगर और ओटू में जनसंवाद कार्यक्रम है। बणी में महिला Sarpanch ने अपने चुनरी CM के पैरों में फेंक दी।

कल कहा था- ये AAP वाला है, इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको सिरसा में रविवार को हुए जनसंवाद में CM Manohar लाल लोगों से नशे को खत्म करने के लिए सुझाव मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कुछ सुझाव हो तो मुझे बताइए। इसी दौरान एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस पर CM Manohar बोले- ये राजनीति करने वाला है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको।