JJP ने बदले हरियाणा में सभी जिलों के पार्टी अध्यक्ष, सिरसा में अशोक वर्मा बने जजपा जिलाध्यक्ष

सिरसा। पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर जन नायक जनता पार्टी हाईकमान ने अशोक वर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सांैपी है। अशोक वर्मा ने नई जिम्मेवारी सौंपनेके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह, पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद सोमवार शाम जिला प्रधान अशोक वर्मा ने सिरसा आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अजयसिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी हित में जिला सिरसा के हर कार्यकर्ता को अपने साथ लेकर चलेंगे और पार्टी परिवार को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। अशोक वर्मा को नई जिम्मेवारी मिलने पर समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे पूरी ईमानदारी व तन्मयता से उनका साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव
हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित। पार्टी ने कई जिलों में बदले अध्यक्ष। 23 जेजेपी नेताओं में कई युवा शामिल है।
ये हैं जेजेपी के नए जिलाध्यक्ष
अंबाला - दलबीर पूनिया
भिवानी - जोगेंद्र बागनवाला
दादरी - नरेश द्वारका
फरीदाबाद - कृष्ण जाखड़
फतेहाबाद - रविंद्र सरपंच
गुरुग्राम - श्योचन्द यादव
हिसार - अमित बूरा
झज्जर - संजय कबलाना
जींद - कृष्ण राठी
कैथल - रणदीप कौल
करनाल - गुरदेव रंभा
कुरुक्षेत्र - कुलदीप जाखवाला
महेंद्रगढ़ - डॉ. मुनीष शर्मा
नूंह - एडवोकेट जावेद खान
पलवल - देवेंद्र सौरोत
पंचकूला - दिलबाग नैन
पानीपत - सुरेंद्र धौला
रोहतक - दलबीर भराण
रेवाड़ी - विजय पंच गुर्जर
सिरसा - अशोक वर्मा
सोनीपत - राज सिंह दहिया
यमुनानगर - गुरविंद तेजली
*जिला प्रभारी*
हिसार - ताराचंद