logo

केजरीवाल बोले- AAP ने देश की राजनीति का नजरिया बदला, कांग्रेस की कर्नाटक में जीत उनके मेनिफेस्टो पर

 
केजरीवाल बोले- AAP ने देश की राजनीति का नजरिया बदला, कांग्रेस की कर्नाटक में जीत उनके मेनिफेस्टो पर
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi

यूपी निकाय Election में जीत दर्ज करने वाले Aap के सभासदों और चेयरमैन ने रविवार को दिल्ली के CM व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal से मुलाकात की। इस दौरान Kejriwal ने कहा कि निकाय Election में Aap को मिली जीत संकेत दे रहा है कि अब उत्तर प्रदेश की जनता भी Aap की सरकार बनाने के लिए तैयार है। 

इस Election में Aap को उत्तर प्रदेश में धमाकेदार एंट्री मिली है और Aap अगला विधानसभा Election पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी। दरअसल Aap ने देश में राजनीति का नजरिया बदला है। अब Congress और भाजपा भी Aap के मेनिफेस्टो पर जनता से वोट मांगती हैं। 

Kejriwal ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भी Aap ने भाजपा समेत दूसरी पार्टियों को हराया। आम आदमी पार्टी ने देश के अंदर राजनीति की पूरी व्याख्या बदलने की कोशिश की है। 
उदाहरण के तौर पर हम कर्नाटक का Election ले सकते हैं। कर्नाटक में Congress आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो पर Election जीती है। आम आदमी पार्टी कहती है कि हम बिजली फ्री देंगे तो Congress ने भी बिजली फ्री देनी की बात की। 
Aap कहती है कि हम बेरोजगारी भत्ता देंगे तो Congress भी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहती है। हम मुफ्त राशन देने की बात कहते हैं तो Congress भी मुफ्त राशन देने की बात कहती है। 
हम महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने की बात कहते हैं तो वो भी देने की बात कहते हैं। अब तो भाजपा वालों ने भी ये कहना चालू कर दिया है।

दूसरे दलों के 40 सभासदों ने थामा Aap का दामन 
उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि निकाय Election में नगर पालिका परिषद के चार चेयरमैन पदों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। साथ ही नौ नगर पंचायत के चेयरमैन पदों पर जीत हुई है। इसके अलावा 100 से अधिक वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 
दूसरे दलों से जीत दर्ज करने वाले 40 सभासदों ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस तरह अब यूपी नगर निकाय में आम आदमी पार्टी के 150 से अधिक सभासद हो गए हैं।

संगठन को करेंगे मजबूत
Kejriwal ने कहा कि किसी भी Election को जीतने के लिए संगठन बहुत जरूरी होता है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन अभी मजबूत नहीं है। 
हर गांव के अंदर हर बूथ पर 10-10 लोगों की कमेटी बनाएंगे। यह कमेटी बनने पर Aap को उत्तर प्रदेश में कोई रोक नहीं सकता है। 

शरद, उद्धव और ममता से मिलेंगे Kejriwal
CM अरविंद Kejriwal केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष से समर्थन जुटाने की मुहिम में लगे है। रविवार को बिहार के CM नीतीश कुमार और उपCM तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद अब पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, मुंबई जाकर उद्धव ठाकरे व शरद पवार से भी मुलाकात करने की तैयारी में है। 
Aap सूत्रों के अनुसार शरद पवार और उद्धव ठाकरे से 24 मई को मुंबई में मुलाकात करेंगे। 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मिलेंगे। इससे पहले पहले 23 मई को कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से भी मिलेंगे। 

अजय माकन ने Kejriwal से पूर्व CM शीला दीक्षित की यात्रा से 'सबक लेने' के लिए कहा
दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण के संबंध में केंद्र के अध्यादेश पर विवाद के बीच दिल्ली Congress के पूर्व प्रमुख अजय माकन ने दिवंगत शीला दीक्षित के CM के कार्यकाल को याद करते हुए रविवार को CM अरविंद Kejriwal के लिए एक सलाह दी है। 

माकन ने Kejriwal से कहा कि वे दिवंगत Congress नेता के दिल्ली की भलाई के लिए किये गये कार्यों से सबक लें। माकन ने अपने निजी ट्विटर हैंडल पर सीएम Kejriwal को याद दिलाया कि उन्होंने (दीक्षित ने) दिल्ली की बेहतरी के लिए लड़ाई लड़ी थी। माकन ने कहा कि मुझे उम्मीद है वर्तमान CM इस यात्रा पर ध्यान देंगे और इससे सीख लेंगे।