logo

कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, बोलीं- सीट कौन सी होगी यह समय बताएगा

 
कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, बोलीं- सीट कौन सी होगी यह समय बताएगा

Mhara Hariyana News, Hisar (Haryana)
हिसार में कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष Kumari Selja ने District president के लिए आवेदन लेने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कोई सरकारी नौकरी है क्या? जिसके लिए फाॅर्म भरवाए जाएं। कांग्रेस District president को लेकर उलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है। किस सीट से लडूंगी यह समय बताएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार को Kumari Selja ने District presidents की नियुक्ति को लेकर supervisors की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि supervisor निष्पक्ष नहीं थे। यह सिर्फ दिखावा था। कहां क्या-क्या हुआ सबने देखा है। निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। जिनकी उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।

supervisor देखिए किस तरह के लोग बनाए गए हैं। चार-पांच को छोड़कर पूरी लिस्ट देखिए वो कौन हैं। मेरे अध्यक्ष रहते समय पार्टी के काफी कार्यक्रम कराए गए। उस समय सभी लोग मिलकर काम करते थे, कुछ लोगों को अलग रखा जाता था। उस समय भाजपा का विरोध करने वाले निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

Kumari Selja ने कहा कि पहले Loksabha Election के लिए तैयारी करनी चाहिए। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जब नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हैं तो वो जवाब नहीं दे पाते। हमें पहले केंद्र की सरकार को सत्ता से बाहर करना है। हमें अपने नेताओं के साथ खड़ा होना है। वहां पर आप दोस्ती दिखा दोगे तो लड़ाई कैसे लड़ोगे।

कैसे निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दे पाओगे। INDIA Alliance में इनेलो के शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेताओं को लेना है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सीएम पद का प्रबल दावेदार बताए जाने पर कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करता है।

क्या जरूरत पड़ती है इस तरह की बात कहने की। समर्थक उत्साह में नारे लगा देते हैं। अगर कोई दावेदारी दिखा भी दे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। फैसला हाईकमान को ही लेना है।