logo

सिरसा संसदीय सीट सहित सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल: डॉ. कमल गुप्ता

जिलाध्यक्ष सिहाग बोली, प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का पूरे विश्व में माना लोहा
 
s

सांसद दुग्गल ने कहा, समान दृष्टि से हुए विकास कार्यों से देशवासी हुए लाभान्वित
 सिरसा, 9 मार्च। सिरसा लोकसभा के प्रभारी व स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है और इस कड़ी में सभी 10 लोकसभा सीटों एवं 90 विधानसभा सीटों पर कार्यालय खोलने के अलावा कोर
कमेटी व प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। डॉ. कमल गुप्ता संसदीय चुनावों के दृष्टिगत शनिवार को एफ ब्लॉक स्थित लोकसभा कार्यालय में सिरसा विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की एक अहम बैठक को संबोधित कर रहे थे।

              इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, सांसद सुनीता दुग्गल, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, पूर्व विधायक मक्खनलाल सिंगला, भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित सोनी, प्रदीप रातुसरिया, रतनलाल बामनिया, मक्खन सिंह ख्योवाली, भावना शर्मा, सुरेंद्र आर्य, भोजराज गुर्जर, कृष्ण मेहता, श्याम बजाज, अमन चोपड़ा, सुनील बहल, रविंद्र चौहान, अजय शेरपुरा, अमर सिंह घोटिया, महेंद्र धिंगतानिया, विजय वधवा, कर्ण दुग्गल, ललित छिंपा, नरेंद्र गिरी, राकेश वत्स, विष्णु शर्मा, सुनील बामनिया, वेद फुटेला, प्रमोद ढोट, संजीव टंडन सहित अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

         इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, चुनाव प्रबंधन, रणनीति में भाजपा दूसरे दलों से कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है तो हमेशा ही चुनावों को लेकर तैयार रहती है। उन्होंने एक बार फिर सभी दस सीटों पर कमल खिलाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने ही सबसे पहले सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यालय खोलकर चुनावी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से मायूस होने के साथ साथ मुद्दाविहीन भी है। उन्होंने
कहा कि भाजपा की विकासपरक एवं सकारात्मक सियासत के चलते आज जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही चुनावी तैयारियों के क्रम में भाजपा ने पन्ना प्रमुख बनाने के अलावा बूथ स्तर पर ठोस रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 
उन्होंने बताया कि वे सिरसा जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में सिरसा संसदीय क्षेत्रों के 9 विधानसभा सीटों का दौरा पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है और जनता भाजपा को वोट डालने के लिए आतुर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में पिछले सवा 9
वर्षों में हरियाणा की तस्वीर उज्जवल हुई है। आज बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
s

            कार्यक्रम में भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि एक बार फिर से सिरसा संसदीय क्षेत्र पर कमल खिलाया जाएगा।

          सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। वैश्विक स्तर पर अपनी दूरदर्शिता के चलते प्रधानमंत्री के लिए गए निर्णयों से भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। देश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हुए हैं जिनका लाभ देशवासियों को भरपूर मिल रहा है।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि देश में पिछले दस वर्षों में एक सकारात्मक बदलाव आया है। इस बदलाव का ही नतीजा है कि पूरे देश में भाजपा की विकासपरक नीतियों को पूरा समर्थन मिल रहा है और इसी समर्थन के बूते भाजपा तीसरी बार 400 पार सीटें लेकर देशवासियों की सेवा के लिए पुन: तत्पर है