logo

मल्लिकार्जुन खरगे बोले-गहलोत सबके लाडले, इंदिराजी ने राजाओं का वेतन बंद कर गरीबों के लिए रास्ते खोले

 
मल्लिकार्जुन खरगे बोले-गहलोत सबके लाडले, इंदिराजी ने राजाओं का वेतन बंद कर गरीबों के लिए रास्ते खोले

Mhara Hariyana News, Bhilwara
Congress अध्यक्ष Mallikarjun खरगे ने भीलवाड़ा में किसान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सबके लाडले हैं। आपको गरीबों के दुख और दर्द को समझने वाला एक नेता मिला है।

Mallikarjun खड़गे ने कहा- राजस्थान देश में भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। यहां के किसान भी उतने ही मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि किसानों का ऐसा विशाल सम्मेलन पहली बार हो रहा है। पुरुषों का प्रभाव हर मीटिंग में रहता है। आज भी देखिए, हमारी माताएं पीछे बैठी हैं, सभी पुरुष आगे बैठे हैं।
 कम से कम एक लाइन आप महिलाओं की आगे लेते, तो बहुत अच्छा लगता। कभी-कभी यहीं हमारी कमजोरी होती है। स्त्री और पुरुष को इकट्ठा लाना, समानता की दृष्टि से देखना ये Congress पार्टी का एक बहुत बड़ा काम पहले से हुआ है और आगे भी होगा।

लोकार्पण करने के लिए दोबारा लाएंगे Congress सरकार  
खरगे ने दूध processing plant को लेकर कहा कि यहां 5 लाख लीटर क्षमता के नए processing plant और अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। 223 करोड़ की योजनाओं की शिलान्यास भी हुआ है। हमें विश्वास है कि इन सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने और इनका लोकार्पण करने के लिए आप दोबारा राजस्थान में Congress की सरकार लाएंगे।

भीलवाड़ा के विकास में Congress का भी योगदान
खरगे बोले- ये राजस्थान महान हस्तियों का प्रदेश है, उनको मैं प्रणाम करता हूं। बप्पा रावल, महाराणा प्रताप या मुहम्मद शाह हों सभी ने इस धरती पर जन्म लेकर अपना पराक्रम दिखाया है और देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी भी दी है। भीलवाड़ा के विकास में Congress का भी योगदान है। यहां के टैक्सटाइल वर्कर और टैक्सटाइल काम देश को बहुत बड़ी देन है। 

जो Congress ने किया उसको मिटाने में वो खुशी मानते हैं 
खड़गे ने कहा कि मुझे याद है जब सीपी जोशी केंद्र में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे, उस वक्त मुझे यहाँ पर मेमू (Mainline Electric Multiple Unit) Train की एक फैक्ट्री बनाने के लिए बुलाया गया था। मैं और Sonia Gandhi यहां आए थे और उसकी बुनियाद डाल कर गए थे लेकिन, वो पत्थर वहीं रह गया, इसलिए कि ये जो Modi सरकार किसी को ऊपर आने नहीं देती है और Congress ने जो पहले किया है, उसको मिटाने में वो खुशी मानते हैं।

जो-जो चीजें हमने की हैं, उसको वहीं रोक दिया और वो जो नए-नए स्कीम कहकर ला रहे हैं, उसमें कुछ भी नहीं है। क्योंकि, उनके पास ना प्लानिंग है, ना गरीबों के लिए काम करने का हौसला है, ना गरीब के लिए कुछ नई-नई योजनाएं लाने की उनकी फितरत है। वो कुछ नहीं करेंगे, सिर्फ Congress को गालियां देते जाएंगे।
 वे लोग बार-बार हमें पूछते हैं कि भाई 70 साल में Congress ने क्या किया। अब इधर-उधर 53 साल बोल रहे हैं, वो भूल गए 70 साल। तो 53 साल में आपने क्या किया, ये बात हमसे पूछते हैं। अरे राजस्थान में आजादी आने के बाद भू सुधार, लैंड रिफॉर्म कौन लाया? जो काश्तकार थे, जो टैनेंट थे, उनको मालिक किसने बनाया वो सिर्फ Congress ने बनाया। हम कभी भी झूठ नहीं बोलते, हमारा काम लोगों को मजबूत करने काम है। 

राजा-महाराजाओं की तनख्वाह इंदिरा गांधी ने बंद कर दी थी
Mallikarjun खड़गे ने कहा- लैंड रिफॉर्म यहां पर हुआ है। उसी के साथ-साथ यहां जो छोटे-मोटे राजे महाराजे थे, उन सबकी तनख्वाह भी इंदिरा गांधीजी ने बंद कर दी थी और गरीबों के लिए बैंकों के रास्ते भी खोल दिए थे। ये Congress का काम है। आप लोगों (BJP) के पास काम करने की कोई हिम्मत नहीं है। 
कहीं भी जाओ, परिवारवाद, परिवारवाद, क्या है परिवारवाद? किसके लिए बोलते हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की यात्रा पैदल की। उन्होंने लोगों के दुख और दर्द को समझा। उस Bharat जोड़ो यात्रा में गरीब, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाएं और अनेक लोग शामिल हुए। इतनी बड़ी यात्रा शायद Bharat में पहले कभी हुई नहीं और आगे भी नहीं होगी। राहुल गांधी ने इतना बड़ा कदम उठाकर Bharat जोड़ो यात्रा की।

हम Bharat जोड़ो बोलते हैं वो Bharat तोड़ो 
खरगे ने कहा कि हम Bharat जोड़ो बोलते हैं, तो वो हमेशा Bharat तोड़ो कहते हैं। अब इधर-उधर इंडिया की जो ऑल पार्टी की मीटिंग थी। हमने सबको मिलाकर इकट्ठा करके एक मजबूत संगठन बनाया। जिसका नाम  'इंडिया' रखा गया। ये नाम देखकर वो घबरा रहे हैं। अरे आप इंडिया छोड़ दो, आप Bharat नाम रखो। अब Bharat नाम रखने के लिए आ रहे हैं।

संविधान में है इंडिया मतलब Bharat  
Congress अध्यक्ष खरगे ने कहा कि संविधान में इंडिया मतलब Bharat ये दोनों शब्द है। भाई आपको क्या एतराज। हम Bharat जोड़ो पहले ही बोल रहे हैं, लेकिन आप कुछ ना कुछ नया लाने की कोशिश कर रहे हैं। Bharat जोड़ो यात्रा के साथ हमने तो  ये संदेश देश भर में फैलाया है। अगर हम कहीं उसकी बात करते हैं तो वो उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं या फिर लोगों को भ्रमित करते हैं।  

खरगे ने कहा कि जय नारायण व्यास , सुखाड़ियाजी और सेंटर में पंडित जवाहरलाल नेहरुजी नहीं होते तो क्या राजस्थान को जो फायदा पहुंचाया गया वो सब हो पाता। आपने क्या कुछ नहीं किया। Congress को गालियां देते हैं या फिर धर्म के नाम पर इकट्ठा करो, हिंदू-मुसलमान करते हैं। अरे ये बताओ देश के गरीबों को कैसे बचाएंगे, उनका पेट कैसे भरेंगे, उनको नौकरी कैसे देंगे और महंगाई को कैसे खत्म करेंगे और सभी Bharatवासियों को 500 रुपए में सिलेंडर कब दोगे।