logo

चार दशक बचता रहा मुख्तार योगिराज में होगा पूरा हिसाब!

 
चार दशक बचता रहा मुख्तार योगिराज में होगा पूरा हिसाब! 
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Lucknow

बांदा जेल में बंद Mafia Mukhtar Ansari के रिश्तेदारों और करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। बाराबंकी प्रशासन ने Mukhtar Ansari के करीबी मोहम्मद सुहैल मुजाहिद की 1.5 Crore रुपए की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। मोहम्मद सुहैल मुजाहिद, Mukhtar Ansari का बेहद करीबी और प्रतिनिधि भी रहा चुका है। 

मोहम्मद सुहैल मुजाहिद, मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। बाराबंकी के जिलाधिकारी की कोर्ट के द्वारा गैंगस्टर मामले में सुहैल मुजाहिद की 1.5 Crore की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। Mukhtar Ansari एंबुलेंस मामले में बाराबंकी कोतवाली में Mukhtar Ansari समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसी मुकदमे को आधार बनाते हुए 2022 में इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में बाराबंकी के डीएम ने यहां की पुलिस को मऊ जनपद जाकर Mukhtar Ansari के इस करीबी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। इस केस में आरोपी बनाए गए 12 लोगों की करीब 50 Crore की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

एंबुलेंस केस में Mukhtar Ansari के अलावा मऊ जिले की डॉ। अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय, राजनाथ यादव, आनंद यादव, मोहम्मद सुहैब मुजाहिद, सलीम, मो। जाफरी उर्फ शाहिद, सुरेंद्र शर्मा, मो। शाहिद, फिरोज कुरैशी, अफरोज खां उर्फ चुन्नू व जफर उर्फ चंदा को गैंगस्टर के मामले में आरोपी बनाया गया है। इनकी 50 Crore से अधिक की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

क्या है एंबुलेंस केस
जब Mukhtar Ansari पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था, तब वह एक एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा था। 21 मार्च 2013 को इस एंबुलेंस को फर्जी दस्तावेज से पंजीकृत कराई गई। 
31 मार्च 2021 को यह एंबुलेंस मुख्तार द्वारा पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान प्रयोग करती पाई गई। 2 अप्रैल 2021 को बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ के डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया।

Mukhtar Ansari समेत 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ 
जुलाई 2021 को पुलिस ने इस मामले में Mukhtar Ansari, डॉ. अलका राय समेत कई के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। 24 मार्च 2022 को पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने Mukhtar Ansari के गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया। 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में Mukhtar Ansari समेत 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ जिसकी सुनवाई हो रही है।