logo

भ्रष्टाचार में भाजपाइयों पर नहीं होती कार्रवाई, 30 मार्च को लगेंगे देश भर में पोस्टर : Kejriwal

No action is taken against BJP in corruption, posters will be put up across the country on March 30: Kejriwal
 
भ्रष्टाचार में भाजपाइयों पर नहीं होती कार्रवाई, 30 मार्च को लगेंगे देश भर में पोस्टर : Kejriwal 
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi
दिल्ली के CM और Aap के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal  ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है।

‘Modi  हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी ने शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर ‘Modi  हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान Kejriwal  ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के एक नेता के घर में रेड हो गई।

उसके घर से आठ करोड़ रुपये और अगले ही दिन जमानत मिल गई। मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर, बैंक लॉकर और गांव में तीन-तीन बार रेड हुई और कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद भी आज तक जमानत नहीं हुई। सत्येंद्र जैन के घर में भी कई रेड हुईं और एक पैसा नहीं मिला, लेकिन आज तक जमानत नहीं मिली। 

कोने-कोने में लगेंगे पोस्टर
इस दौरान Aap ने ऐलान किया कि 30 मार्च को देश के कोने-कोने में ‘Modi  हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए जाएंगे। सभा में Aap के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal  ने लोगों से पूछा कि क्या 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने के लिए पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है।

क्या एक कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री 21वीं सदी के भारत का निर्माण कर सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे तो होने ही चाहिए।

प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है

Kejriwal  ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है। वह कहते हैं कि खूब भ्रष्टाचार करो, लेकिन उनकी पार्टी में आकर करो, जबकि आज देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है।

देश में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हो गया है। प्रधानमंत्री ने लालकिले से खड़े होकर कहा था कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। यह सुनकर जनता को बहुत अच्छा लगा।

अगले ही दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर सीबीआई के छापे पड़े और बेहिसाब कैश मिला। अगले दिन वे नेता भाजपा में शामिल हो गए तो सारे केस बंद कर दिए गए।

तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर ईडी-सीबीआई के छापे पड़े और बेहिसाब कैश मिला। बाद में उसने भी भाजपा की सदस्यता ले ली और सारे केस बंद कर दिए गए। 

ठीक से सोएं प्रधानमंत्री
Kejriwal  ने कहा कि भाजपा वालों के अनुसार प्रधानमंत्री 18-18 घंटे काम करते हैं और मात्र तीन घंटे ही सोते है, जबकि तीन घंटे की नींद से काम नहीं चलता। एक व्यक्ति को कम से कम छह घंटे की नींद चाहिए होती है।

इस कारण प्रधानमंत्री ठीक से सोया करें। नींद नहीं आती है तो गोली ले लिया करें और किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें। अगर प्रधानमंत्री ठीक से नहीं सोएंगे तो सारा दिन चिड़चिड़े रहेंगे। उनको कभी हंसते हुए नहीं देखा गया है। वे सारा दिन चिड़़चिड़े और गुस्से में रहते हैं कि किसे जेल में डालूं।

देश में 75 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव : मान
पंजाब के CM भगवंत Maan ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों का हक है कि वे ‘Modi  हटाओ, देश बचाओ’ कह सकते हैं। आज ही के दिन अंग्रेजों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी।

उन्हें लगता था कि फांसी देने से सब कुछ खत्म हो जाएगा, लेकिन अंग्रेजों ने फांसी उनके शरीर को दी, विचारों को नहीं दे पाए। भगत सिंह को यकीन था कि देश को आजादी मिलेगी, लेकिन उन्हें चिंता थी कि आजादी के बाद यह देश किन हाथों में जाएगा। उनकी चिंता सही थी। आजादी के 75 साल बाद भी देश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

भगत सिंह ने खूब पोस्टर चिपकाए थे
Kejriwal  ने कहा कि अंग्रेजों के समय भगत सिंह ने खूब पोस्टर चिपकाए थे, लेकिन एक भी एफआईआर नहीं हुई। भगत सिंह को क्या पता था कि 100 साल बाद एक प्रधानमंत्री पोस्टर चिपकाने पर 138 एफआईआर करा देगा।

आज किसी महिला के साथ कुछ हो जाए तो उसे एफआईआर दर्ज कराने में नानी याद आ जाती है। चोरी-डकैती, छिनैती, मारपीट और हत्या हो जाए तो भी एफआईआर नहीं होती, लेकिन पोस्टर चिपकाने के जुर्म में छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

प्रधानमंत्री को किस बात का इतना डर है कि वे इतने असुरक्षित हैं कि लोगों को पकड़-पकड़कर जेल में डाल रहे हैं। मुझे अपने खिलाफ पोस्टर लगने पर कोई Aapत्ति नहीं है। भाजपा ने मेरे लिए पूरी दिल्ली में पोस्टर लगा दिए हैं। मेरी पुलिस से विनती है कि किसी को गिरफ्तार मत करना। पोस्टर लगाना जनता का हक है।