2024 में NDA को पीडीए हराएगा, Akhilesh बोले - 2014 में जैसे BJP आई थी 2024 में विदा हो जाएगी

Mhara Hariyana News, Lucknow
सपा अध्यक्ष Akhilesh यादव ने कहा कि BJP 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता BJP गठबंधन पर भारी पड़ेगी। Akhilesh ने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हों, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़ें।
Akhilesh यादव ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल BJP को हराना चाहते हैं, वे समाजवादी पार्टी का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं। सपा का लक्ष्य BJP को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराना है।
Akhilesh ने कहा कि प्रदेश की BJP सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उनके 6 साल के कार्यकाल में न एक जिला चिकित्सालय बना और न हीं एक एयरपोर्ट बना। समाजवादी सरकार में बिना इन्वेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल आया, सैमसंग का प्लांट लगा।
उन्होंने कहा कि जिसकी तैयारी जमीन पर होगी, वही लड़ पाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को बड़े पैमाने पर वोट दिया था। सपा BJP को हराकर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना चाहिए।
दंगे कराते हैं BJP के लोग
Akhilesh ने कहा कि BJP सरकार में पुलिस अत्याचार कर रही है। दूसरी ओर BJP के सांसद थानों में घुस कर पुलिस को पीट रहे हैं। BJP के लोग दंगे कराते हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था बेहद खराब है।