logo

भाजपा से अलग होने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे PM मोदी

 
भाजपा से अलग होने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे PM मोदी

Mhara Hariyana News, Patna : PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर के BJP-विरोधी दलों को एकजुट कर Patna में विपक्षी एकता की पहली बैठक कराने वाले बिहार के CM Nitish Kumar की पीएम से मुलाकात होने वाली है। PM और बिहार के CM की यह मुलाकात शनिवार को दिल्ली में होगी। CM Nitish Kumar भी दिल्ली में जी20 के राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर जा रहे दिल्ली
CM Nitish Kumar PM मोदी के बुलावे पर नहीं जा रहे हैं। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर दिल्ली के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए जाएंगे। इस रात्रि भोज में जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मेजबान भारत के PM, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी राष्ट्रपति ने निमंत्रित किया है।

नीतीश ने देशभर के BJP-विरोधी दलों को जुटा लिया
राजद के साथ जनमत लेने के बाद बीच में BJP के साथ जब नीतीश आए थे तो PM नरेंद्र मोदी से रिश्ते ठीक हो गए थे, लेकिन जब BJP के साथ चुनाव जीतने के बावजूद राजद के साथ महागठबंधन सरकार के मुखिया बने तो यह फिर से बिगड़ गए। इतने बिगड़े कि नीतीश ने देशभर के BJP-विरोधी दलों को पहली बार जुटा लिया। 
यह जुटान ही PM नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाने के उद्देश्य से हुआ था। अब इस विपक्षी एकता की तीसरी बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद देश में फिलहाल इंडिया बनाम भारत की लड़ाई भी छिड़ी हुई है, क्योंकि जी20 के ही आमंत्रण में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल होने किए जाने को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को 'इंडिया-विरोधी' करार दिया है। इंडिया देश का ही अंग्रेजी में नाम है, लेकिन यह विवाद इसलिए बढ़ गया है क्योंकि विपक्षी दलों ने अपने नए गठबंधन का नाम बनाने में शॉर्ट फॉर्म के जरिए I.N.D.I.A. का इस्तेमाल किया है।