logo

विदेश दौरे पर PM Modi को मिलेगा 'दुर्लभ' सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत

 
विदेश दौरे पर PM Modi को मिलेगा 'दुर्लभ' सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi

PM नरेंद्र Modi तीन देशों के दौरे पर गए हुए हैं। जिसमें उन्होंने पहले जापान में जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह हिंद प्रशांत महासागर स्थित देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। उसके बाद PM Modi ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इन विदेश दौरों पर PM Modi को खूब सम्मान मिल रहा है लेकिन पापुआ न्यू गिनी जाने पर PM Modi को एक दुर्लभ सम्मान मिलेगा, जो कुछ ही नेताओं को मिला है। 

PM Modi को मिलेगा खास सम्मान
PM Modi रविवार को हिंद प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। पापुआ न्यू गिनी का यह PM Modi का पहला और भारत के किसी भी PM का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। 
सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है लेकिन PM Modi के मामले में पापुआ न्यू गिनी अपनी परंपरा को बदलने जा रहा है। PM Modi के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। पापुआ न्यू गिनी के PM खुद एयरपोर्ट पर PM Modi के स्वागत के लिए पहुंचेंगे। 

चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी
चीन हिंद और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसके पड़ोस में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत भारत हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसी के तहत PM Modi का पापुआ न्यू गिनी का दौरा बेहद अहम है। 
PM Modi पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कॉपरेशन सम्मेलन की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन पापुआ न्यू गिनी में होगा और इसमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी। साल 2014 में PM Modi ने ही फिजी में FIPIC की शुरुआत की थी। 

ऑस्ट्रेलिया में 'लिटिल इंडिया' जाएंगे
पापुआ न्यू गिनी के बाद PM Modi ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में PM Modi सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम हैरिस पार्क इलाके में होगा, जिसे लिटिल इंडिया के रूप में जाना जाता है।