logo

PM ने कहा- कुछ लोगों की टोकने की फितरत, लेकिन यकीन है कि 'Toli' भी इसे स्वीकार करेगी

 
PM ने कहा- कुछ लोगों की टोकने की फितरत, लेकिन यकीन है कि 'Toli' भी इसे स्वीकार करेगी

Mhara Hariyana News, New delhi 
delhi के प्रगति मैदान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन बुधवार को PM नरेंद्र Modi ने किया। PM ने सबसे बड़े कन्वेंशन Centre को देश को समर्पित किया । इस Centre का नाम Bharat Mandapam रखा गया। 2700 करोड़ रुपये की लागत से इस परिसर को तैयार किया गया है। 

 

PM Modi उद्घाटन से पहले प्रगति मैदान पहुंचे और यहां Drone उड़ाकर कन्वेंशन Centre का नाम दिखाया। सितंबर में भारत के नेतृत्व में जी-20 नेताओं की बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) Bharat Mandapam के उद्घाटन कार्यक्रम में राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। कार्यक्रम में Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Piyush Goyal, actor Aamir Khan शामिल हुए हैं। PM नरेंद्र Modi ने delhi के प्रगति मैदान में IECC कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के दौरान स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए।

PM ने कहा- आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक
PM Modi ने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज सपनों को साकार होते हुए देख रहा हूं। सबसे पहले PM ने एक अद्भूत दृश्य मेरे सामने है। भव्य है, विराट है। आज अपनी आंखों के सामने सपनों को साकार होते हुए देख रहे हैं तब मुझे एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां गुनगुनाने का मन करता है। 
Bharat Mandapam को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। Bharat Mandapam भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। Bharat Mandapam भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

PM नरेंद्र Modi ने आगे कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह करगिल विजय दिवस है। हमारे वीर बेटे-बेटियों ने देश के दुश्मनों को हराया। मैं करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हर नायक को श्रद्धांजलि देता हूं।कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन पर PM नरेंद्र Modi ने कहा कि Bharat Mandapam देखने के बाद हर भारतीय खुश है, गर्व से भरा है।

PM Modi ने यह भी कहा कि आज दुनिया भारत को स्वीकार कर रही है कि यही लोकतंत्र की जननी है। 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम भारतीयों के द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत गिफ्ट है। यहां जी20 से जुड़े आयोजन होने वाले हैं। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां मौजूद हैं। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद आज पूरी दुनिया देख रही है और देखेगी। 

आगे कहा कि delhi के लोगों को, देश के लोगों को इस नए इंटरनेशनल कन्वेंशन Centre को देख Bharat Mandapam की बहुत बहुत बधाई देता हूं। यहां जो लोग मौजूद हैं, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। दुनिया के तीन बड़े देशों में भारत खड़ा होगा। भारत की विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है। दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्था में भारत। आप अपनी आंखों के सामने अपने सपनों को पूरा होते हुए देखेंगे। संबोधन के दौरान Modi-Modi के नारे भी लगे। 

PM नरेंद्र Modi ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं की, अदालतों के चक्कर काटे थे। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की।

जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं। अखबार, ब्रेकिंग न्यूज में न जाने क्या-क्या चल रहा था। कर्तव्य पथ बनने के बाद वे लोग भी दबी ज़ुबान में कहने लगे कि अच्छा हुआ है।

PM नरेंद्र Modi ने आगे कहा कि कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है कि टिप्पणी करने और अच्छे कार्यों को रोकने की। जब 'कर्तव्य पथ' बन रहा था तो कई बातें ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर अखबारों के पहले पन्ने पर चल रही थीं। इसे अदालतों में भी उठाया गया, लेकिन जब इसका निर्माण हुआ तो उन्हीं लोगों ने कहा कि यह अच्छा है।

मुझे यकीन है कि 'Toli' भी 'Bharat Mandapam' को स्वीकार करेगी और यह भी संभव है कि वे यहां किसी सेमिनार में व्याख्यान देने आएं। कन्वेंशन Centre उद्घाटन के दौरान कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। ये Modi की गारंटी है।

कन्वेंशन Centre उद्घाटन के दौरान कहा कि हमारे पहली अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान पर था। हमारी दूसरी अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आया। मैं ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि हमारी तीसरी अवधि में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के तीसरे स्थान पर होगा।

उद्घाटन से पहले delhi police ने की थी तैयारी
delhi police ने उद्घाटन से पहले प्रगति मैदान और उसके आसपास अपने सैकड़ों police कर्मियों को तैनात किया। एक वरिष्ठ police अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षा इकाई, दस्ता टीम और ट्रैफिक कर्मियों के साथ-साथ नई delhi जोन में 2000 कर्मियों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया। प्रगति मैदान नई delhi जिले के अंतर्गत आता है, जो delhi police के अंतर्गत आने वाले 15 जिलों में से एक है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत आईईसीसी (एकीकृत प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन Centre) को एक आधुनिक परिसर के तौर पर तैयार किया गया है। परियोजना की कुल लागत 2,254 करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने बताया, लगभग 123 एकड़ क्षेत्र के साथ यह परिसर दुनिया के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है। सम्मेलन केंद्र के ‘लेवल-3’ पर 7,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, जो इसे ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक सिडनी ओपेरा हाउस से अधिक बड़ा बनाता है, जहां तकरीबन 5,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।