logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, ढेर सारी बधाईयां मिलीं,

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, ढेर सारी बधाईयां मिलीं,

 देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 20 जून को अपना 65वां जन्‍मदिन मना रही हैं। द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को शुभकामना और बधाई संदेश दिया। 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति का पद गृहण किया था। द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है। प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।:- ( केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह )

राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।:-(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)