logo

प्रियंका गांधी जंतर मंतर पर पहलवानों से मिलीं, भावुक हुईं तो गले लगाया:कहा- बृजभूषण को क्यों बचाया जा रहा

 
प्रियंका गांधी जंतर मंतर पर पहलवानों से मिलीं, भावुक हुईं तो गले लगाया:कहा- बृजभूषण को क्यों बचाया जा रहा
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Panipat
WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। कहा- अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। सवाल है सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही।

उन्होंने Vinesh फोगाट, Sakshi मलिक और Bajrang पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। Vinesh और Sakshi बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। 
प्रियंका ने Vinesh के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया। उधर, यूपी में ब्रजभूषण ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा।

इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

प्रियंका ने कहा- बृजभूषण से इस्तीफा ले सरकार
पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। 
आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। ब्रजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।'

प्रियंका ने कहा, 'मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की। जब मेडल जीतकर आते हैं तो उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन अब तक उनसे बातचीत नहीं की। देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।'

ब्रजभूषण ने कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन...
यूपी के गोंडा में बृजभूषण ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि यह यह खिलाड़ियों का धरना नहीं है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। हरियाणा के 90% खिलाड़ी मेरे साथ हैं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा।

हर रोज नई डिमांड आ रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस का हाथ है। 12 साल से शिकायत क्यों नहीं की। अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।'

Sakshi मलिक ने कहा- हम खिलाड़ी हैं और हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते। यहां आकर जो भी हमारे धरने को भटकाने की कोशिश कर रहा है, उसका जिम्मेदार वो खुद होगा हम नहीं होंगे।
रेसलर का आरोप- रात में हमें नजरबंद किया, धमकाया भी

रेसलर Bajrang पूनिया ने सुबह आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस परेशान कर रही है। रात में खाना खाते वक्त बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया।

जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब Bajrang ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। 
मौके से मीडियाकर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।