logo

आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बाढ़ प्रभावितों से मिलीं

 
आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बाढ़ प्रभावितों से मिलीं

Mhara Hariyana News, Shimla : Congress की राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Gandhi वाड्रा का मंगलवार सुबह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं। प्रियंका Chandigarh से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं। 
उनके साथ CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से भी मिलीं। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

Priyanka Gandhi सोलन और मंडी जिले का भी दौरा करेंगी। मनाली में बाढ़ प्रभावितों से बातचीत के बाद उनका हेलिकाप्टर से मंडी के पंडोह जाने और प्रभावितों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सोलन पहुंचेंगी। इसके बाद प्रियंका कल्याणी हेलिपेड शिमला आएंगी। बताया जा रहा है कि Priyanka Gandhi शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी। बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं।