logo

Rahul Gandhi को मिला Bangla: BJP ने बताया PM का बड़प्पन, तो Congress का पलटवार; कहा- उनकी पैतृक संपत्ति नहीं

 
Rahul Gandhi को मिला Bangla: BJP ने बताया PM का बड़प्पन, तो Congress का पलटवार; कहा- उनकी पैतृक संपत्ति नहीं

Mhara Hariyana News, New Delhi
Congress नेता Rahul Gandhi की Loksabha सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उन्हें उनका पुराना सरकारी घर वापस मिल गया। इस पर गोरखपुर से BJP सांसद Ravi Kishan ने कहा कि यह PM Modi का बड़प्पन है, जो स्टे के बाद भी आपको Bangla दे रही। इस पर Congress ने पलटवार करते हुए कहा कि Bangla पीएम की कोई निजी संपत्ति नहीं है। 
 
सजा पर रोक के बाद वापस मिला Bangla
गौरतलब है, Supreme Court ने शुक्रवार को साल 2019 मोदी सरनेम मामले में Rahul Gandhi की सजा पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद Rahul Gandhi की Loksabha सदस्यता बहाल कर दी गई। Loksabha की हाउस कमेटी ने उनके बंगले को प्रोटोकॉल के मुताबिक दोबारा आवंटित कर दिया, जिसे उन्होंने अप्रैल में खाली कर दिया था। Rahul Gandhi ने 12 तुगलक लेन वाला Bangla वापस मिलने पर कहा था कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

PM का बड़प्पन
इसी को लेकर, BJP सांसद Ravi Kishan ने कहा कि यह PM का बड़प्पन है, यह देखिए BJP की सोच कि आप स्टे पर हैं फिर भी आपको यह Bangla दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कभी तो मानिए आप PM के कामों को, कभी तो उनकी कुछ चीजों की आप तारीफ करिए। आप लोगों ने Congress छोड़ के एक घमंडिया पार्टी बनाई है, तब भी आपको साधुवाद। नए बंगले की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Congress का पलटवार
अब इसी पर Congress नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपने ददिहाल का Bangla दे रहे हैं मोदी जी? Rahul Gandhi को जो सरकारी Bangla वापस मिला है, वह PM Modi की पैतृक संपत्ति नहीं है। सांसद को Bangla जनता के वोट से मिलता है, मोदी जी की दया से नहीं। उन्होंने रविकिशन पर निशाना साधते हुए यह तक कह दिया कि अक्ल से पैदल एक और BJP के शिरोमणि!