प्रवासी Indians से बोले राहुल: 'बोस, पटेल जैसे NRI रहे India के निर्माता, पर BJP गोडसे की विचारधारा पर चल रही'

Mhara Hariyana News, New Delhi
Rahul Gandhi अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने Indian प्रवासियों को संबोधित किया। Rahul Gandhi ने कहा कि India के विकास में प्रवासी Indians ने अहम किरदार निभाया है। उन्होंने दुनिया में खुले विचार रखे हैं।
Rahul Gandhi ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सहित सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे, उन्होंने दुनिया में खुले विचार व्यक्त किए। आधुनिक India के निर्माता महात्मा गांधी एक एनआरआई थे। स्वतंत्रता आंदोलन की नींव दक्षिण अफ्रीका में रखी गई थी।
Rahul Gandhi ने कहा कि BJP ने India को बदनाम करने के लिए वैश्विक स्तर पर एक नैरेटिव लागू करने का आरोप लगाया है। BJP पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश फिलहाल दो विचारधाराओं के कारण संघर्ष कर रहा है। पहला कांग्रेस समर्थित दूसरी BJP और आरएसएस समर्थित लेकिन कांग्रेस के सिद्धांत और हमारी विचारधारा महात्मा गांधी के विचारधारा से मेल खाती है।
उन्होंने कहा कि BJP के विचार महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से मेल खाते हैं। हमारी विचारधारा उन महात्मा गांधी से मेल खाती है, जो एक एनआरआई थे। वह बेहद सुलझे हुए व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर सत्य की खोज की। BJP गोडसे की विचारधारा पर चलती है, जो हिंसक है और गुस्सैल व्यक्ति है और जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ है।
पहले भी साध चुके हैं BJP पर निशाना
Rahul Gandhi अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर हैं। यहां वॉशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को के बाद Rahul Gandhi न्यूयॉर्क पहुंचे। शनिवार को उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में Rahul Gandhi ने कहा था कि हमने कर्नाटक में यह करके दिखाया है कि हम BJP को हरा सकते हैं।
हमने ना सिर्फ BJP को हराया बल्कि उसे धूल में मिला दिया। Rahul Gandhi ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में BJP ने सारे उपाय किए। उनके पास मीडिया था, हमारे मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे थे, एजेंसियां थी लेकिन उसके बावजूद हमने उन्हें हरा दिया। मैं बताना चाहता हूं कि अब तेलंगाना के चुनाव में भी हम उन्हें हराएंगे।