logo

Manipur BJP में बढ़ी CM के खिलाफ नाराजगी, राज्य में हिंसा मानी जा रही कर्नाटक में हार की एक वजह

 
Manipur BJP में बढ़ी CM के खिलाफ नाराजगी, राज्य में हिंसा मानी जा रही कर्नाटक में हार की एक वजह
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Guwahati/Imphal

Manipur में हुई हिंसा के बाद प्रदेश BJP के नाराज नेता और विधायक CM एन बीरेन सिंह के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। शुक्रवार को BJP के आठ कुकी विधायकों सहित दस कुकी विधायकों के अलग राज्य की मांग के बाद यह असंतोष और तेज गया है। हालांकि, अभी तक कोई खुलकर कुछ कह नहीं रहा है।

साथ ही शनिवार को आए कर्नाटक चुनाव में BJP की हार का एक कारण Manipur हिंसा भी माना जा रहा है। इस बीच, यह जानकारी मिल रही है कि CM एन बीरेन सिंह की जल्द हटाया जाएगा।

Party हाईकमान इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि हिंसा के बाद Party को केवल पूर्वोत्तर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ Manipur के सभी ट्राइबल एकजुट होने लगे हैं।

Party के अंदर CM के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को Manipur हिंसा के शुरू हुए करीब 10 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक राज्य में कर्फ्यू जारी है। केवल छह से सात घंटे कर्प्यू में ढील दी जा रही है। इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से निलंबित हैं।

कुकी समुदाय के लोग पहले से ही नाराज हैं। धीरे-धीरे दूसरे लोग भी सरकार के खिलाफ हो रहे हैं। इस कारण BJP नेताओं पर स्थानीय लोगों का दवाब बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले BJP के एक वरिष्ठ नेता ने Manipur का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि Party नेताओं ने उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराया है।

Party नेतृत्व CM से खुश नहीं
सूत्र बताते हैं Party नेतृत्व बीरेन सिंह से खुश नहीं है। वह हालात का सही आकलन नहीं लगा पाए। इससे जहां प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचा है, वहीं Party को नुकसान हुआ है। एक वरिष्ठ BJP नेता कहते हैं, आज कर्नाटक में BJP हारी है। उसमें Manipur का सीधा-सीधा संबंध है।