logo

सत्ता का सूखा झेल रही Congress को संजीवनी, जेडीएस के गढ़ में लगाई बड़ी सेंध

 
 सत्ता का सूखा झेल रही Congress को संजीवनी, जेडीएस के गढ़ में लगाई बड़ी सेंध
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi
अंदरूनी कलह और अरसे से सत्ता का सूखा झेल रही Congress के लिए Karnataka Election के नतीजे किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। नतीजे ने जहां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कद बढ़ाया है, वहीं BJP विरोधी विपक्षी मोर्चा की अगुवाई करने के पार्टी के दावे को मजबूती दी है। पार्टी के लिए राहत की बात यह है कि Election में उसने तटीय Karnataka को छोड़ राज्य के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

नतीजे का Congress के लिए खासा महत्व है। हिमाचल प्रदेश को अपवाद मानें तो पार्टी लोकसभा Election में करारी हार झेलने के बाद एक जीत के लिए तरस रही थी। बीते लोकसभा Election में हार के बाद पार्टी ने अंतर्विरोध के कारण मध्यप्रदेश और Karnataka में अपनी बनी बनाई सरकार खो दी।

इसके बाद पंजाब जैसे अहम राज्य को भी खोना पड़ा। लगातार हार से निराशा में डूबे कई नेताओं ने दूसरे दलों में ठिकाना ढूंढा, तो पार्टी पर कई गैर BJP दलों के हमले भी बढ़े।

जेडीएस के गढ़ में लगाई बड़ी सेंध
Karnataka राजनीतिक दृष्टि से दक्षिण भारत का अहम राज्य है। Congress के लिए राहत की बात यह है कि उसे जेडीएस के गढ़ ओल्ड मैसूर, BJP के गढ़ बॉम्बे Karnataka और मध्य Karnataka में बड़ी बढ़त हासिल हुई है।

बीते Election के मुकाबले इस बार पार्टी को 55 से अधिक सीटों पर जीत के साथ 5% अधिक वोट मिले हैं। हमेशा खुद के लिए संकट बने जेडीएस के वोट बैंक में भी पार्टी ने बड़ी सेंध लगाई है।

खरगे का कद बढ़ा
Karnataka Congress अध्यक्ष खरगे का गृहराज्य है। इसलिए यह Election खरगे के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा थी। Karnataka में बड़ी जीत मिलने के बाद खरगे का राजनीतिक कद बढ़ा है। अपनी अध्यक्षता में खरगे ने पार्टी को हिमाचल प्रदेश के बाद Karnataka में जीत दिलाई है।

गारंटी, आरक्षण का दांव
Congress ने आरक्षण का दायरा 50 से 75% करने, मुसलमानों का आरक्षण बहाल करने, बेरोजगारों व हर परिवार की महिला को हर महीने क्रमश: तीन और दो हजार रुपये देने की गारंटी दी। इसका सीधा असर मुसलमानों, गरीबों और महिलाओं पर पड़ा।

भारत जोड़ो...21 दिन में 500 किमी की यात्रा
Rahul गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनाने का भी Congress को लाभ मिला। Rahul ने Karnataka में 21 दिन में 500 किलोमीटर की यात्रा की थी।

अब Congress के नेतृत्व में ही नया मोर्चा बनेगा
यह तय है कि 2024 के लोकसभा Election के लिए बनने वाला कोई भी मोर्चा अब Congress के नेतृत्व में ही बनेगा। अब तक Congress को नजरअंदाज कर रहे दूसरे विपक्षी दल देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को दरकिनार नहीं कर पाएंगे। लगातार हार के कारण पिछले दिनों जो बिखराव Congress में दिखा था वह भी थमने की उम्मीद है।

Rahul के लिए भी राहत लाए नतीजे
Rahul गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद पार्टी को मिली यह पहली बड़ी सफलता है। Election ऐसे समय में हुए हैं, जब मानहानि मामले में सजा और संसद की सदस्यता रद्द होने के साथ-साथ अदाणी मामले में सियासत गरम थी। इस जीत को Rahul की यात्रा और उनके उठाए मुद्दों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है, ऐसे में नतीजे Rahul के लिए भी बड़ी राहत हैं।

2024 में Rahul होंगे प्रधानमंत्री
नतीजा लोकसभा Election की एक सीढ़ी है। 2024 में Rahul गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। यह नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ जनादेश है। पीएम मोदी 20 बार Karnataka आए थे, पहले किसी पीएम ने इस तरह प्रचार नहीं किया। Rahul की पदयात्रा ने कमाल कर दिया।
- सिद्धरमैया, Congress नेता व पूर्व मुख्यमंत्री

सोनिया से किया था जीत का वादा
मैंने सोनिया गांधी, Rahul, प्रियंका और खरगे से वादा किया था कि Karnataka इस बार पार्टी की झोली में होगा। BJP ने जब मुझे जेल में डाला था, तो सोनिया मिलने आई थीं। लोगों ने हम पर विश्वास किया है। यह एक सामूहिक नेतृत्व है और हमने मिलकर काम किया है। - डीके शिवकुमार, अध्यक्ष, Karnataka Congress

1989 के रिकॉर्ड के पास पहुंची Congress
इस बार Congress ने 43 फीसदी से ज्यादा मत हासिल कर 136 सीटें जीतकर तीन दशक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
-इससे बड़ी जीत 1989 में Congress को ही मिली थी, जब वीरेंद्र पाटिल मुख्यमंत्री बने थे। इस Election में Congress को 43.76 फीसदी मत मिले और 178 सीटों पर प्रचंड जीत मिली थी।
-बहरहाल, Congress अपना यह रिकॉर्ड तोड़ तो नहीं पाई, लेकिन इसके बहुत करीब पहुंच गई है। यही पार्टी के लिए बड़े सुकून की बात है।

वर्ष दल सीट कुल मत
1994 जेडीएस 115 33.54%
1999 Congress 132 40.84%
2004 BJP 79 28.33%
2008 110 33.86%
2013 Congress 122 36.6%
2018 BJP 104 36.3%
2023 Congress 136 43.00%
स्रोत : Election आयोग