BJP कार्यालय से हटाई गई Bharat Mata की प्रतिमा, Annamalai ने कहा- दो DMK मंत्रियों के डर का नतीजा

Mhara Hariyana News, Tamil Nadu
Tamil Nadu के विरुधुनगर जिले में BJP के Party कार्यालय से नव स्थापित ‘Bharat Mata’ की प्रतिमा को हटा दिया गया। Police और राजस्व अधिकारियों द्वारा सोमवार देर रात उठाए इस कदम से सत्तारूढ़ द्रमुक और भगवा दल के बीच एक नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
आज Annamalai करने वाले थे अनावरण
BJP की Tamil Nadu इकाई के अध्यक्ष के Annamalai, जिन्होंने छह महीने लंबी ‘मेरी भूमि, मेरे लोग’ नामक पदयात्रा शुरू की है, वह बुधवार को ‘Bharat Mata’ की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। बता दें, Party नेताओं ने 9 से 11 अगस्त के बीच विरुधुनगर में प्रवेश करने वाली पदयात्रा से पहले जिला Party मुख्यालय में काले पत्थर से बनी Bharat Mata की प्रतिमा स्थापित की थी। अधिकारियों द्वारा प्रतिमा हटाए जाने की Party ने निंदा की है।
बिना अनुमति के लगाई गई थी प्रतिमा
अरुप्पुकोट्टई राजस्व मंडल अधिकारी Shivkumar और तहसीलदार भास्करन के नेतृत्व में अधिकारियों ने अनुमति प्राप्त किए बिना प्रतिमा की स्थापना को लेकर सवाल किया। उन्होंने BJP पदाधिकारियों को इसे हटाने का निर्देश दिया। हालांकि, नेताओं ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह प्रतिमा सार्वजनिक स्थान पर स्थापित नहीं की गई है। इसे एक निजी पट्टे की जमीन के अंदर स्थापित किया गया है।
...इसलिए खुद पहुंचे अधिकारी
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा बिना पूर्व अनुमति के स्थापित की गई थी और यह उच्च न्यायालय के निर्देश और सरकार द्वारा जारी आदेश के खिलाफ थी। BJP कार्यकर्ताओं को प्रतिमा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद राजस्व अधिकारियों ने खुद प्रतिमा हटाने का फैसला लिया। अधिकारी Police को साथ लेकर सोमवार देर रात BJP कार्यालय पहुंच गए और प्रतिमा को हटा दिया।
प्रतिमा हटाने की निंदा
BJP कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि Police ने गेट का ताला तोड़ दिया और कार्यालय परिसर में घुसकर प्रतिमा को हटा दिया। इस बीच, Annamalai ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा है कि द्रमुक के भ्रष्ट शासन में BJP को अपने परिसर में Bharat Mata की प्रतिमा स्थापित करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि यह कदम जिले के दो द्रमुक मंत्रियों के डर का नतीजा है क्योंकि हमारी यात्रा उनकी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है।