logo

Haryana में AAP के प्रधान बने सुशील गुप्ता, अशोक तंवर कैंपेन कमेटी चेयरमैन तो अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस

 
Haryana में AAP के प्रधान बने सुशील गुप्ता, अशोक तंवर कैंपेन कमेटी चेयरमैन तो अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस 
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Chandigarh
Haryana में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। अभी तक Haryana के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

पहले AAP ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि AAP सुप्रीमो अरविंद Kejriwal से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की Election सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

AAP में पिता-पुत्री को अहम जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी (AAP) ने Haryana में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा Election भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्‌डा के खासमखास रहे। Haryana में AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी Haryana संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी।

जनवरी में भंग हुआ था संगठन
AAP ने जनवरी 2023 में संगठन का ढांचा भंग करने की घोषणा की थी। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी किया था। 
उस दौरान पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि अप्रैल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा, लेकिन संगठन विस्तार के बजाय पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले Haryana में Aaa ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था।

Haryana सहित 4 राज्यों पर फोकस
Aaa[ अभी Haryana सहित चार राज्यों पर फोकस कर रही है। इन राज्यों में बड़े स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। Haryana के अलावा पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर जोर दे रही है।

संभावना है कि जून के पहले हफ्ते से Haryana में प्रचार शुरू हो जाएगा। इस दौरान राज्य के बड़े शहरों में रोड शो और रैलियां की जाएंगी। इनकी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal खुद शुरुआत करेंगे।

Haryana पर क्यों AAP का फोकस
Haryana में आम आदमी पार्टी की फोकस कुछ खास वजह भी हैं। पहला दिल्ली से लगता हुआ राज्य है। दिल्ली में Aaa की सेकेंड टर्म की सरकार है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य Punjab में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां भगवंत मान को पार्टी ने मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है। हाल ही में हुए जालंधर लोकसभा सीट के उपElection पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस जीत को लेकर पार्टी काफी उत्साहित है।