logo

तेजस्वी बोले- सरकार रहे न रहे... अमन-चैन रहेगा

 
तेजस्वी बोले- सरकार रहे न रहे... अमन-चैन रहेगा
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Jaipur
बिहार के Deputy CM ने तेजस्वी Yadav ने रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन 118 से अधिक जगहों पर जुलूस और शोभायात्रा निकली।

सब शांतिपूर्ण रहा। दो जगह असामाजिक तत्वों ने भावनाएं भड़काने की कोशिश की, लेकिन सरकार ने मुस्तैदी से तुरंत स्थिति को काबू किया।

BJP पूरे देश में कब्जा करना चाहते हैं

Deputy CM बुधवार को दिल्ली से पटना आए। उन्होंने कहा कि BJP पूरे देश में कब्जा करना चाहते हैं। हर तरह के कानूनी नहीं तो गैर कानूनी तरीके से, संवैधानिक नहीं तो असंवैधानिक तरीके से भाजपा की सरकार बना लेनी है। उल्टा-सीधा करके।

उन्होंने कहा कि दंगा को भड़काने वालों को चिन्हित करके गिरफ्तारी की जा रही है। एक-एक आरोपी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी है, किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

बिहार में शांति, सद्भावना और अमन-चैन रहेगा

सरकार रहे न रहे, बिहार में शांति, सद्भावना और अमन-चैन रहेगा। रामनवमी के पवित्र त्यौहार और रमजान के पाक महीने में भी अशांति फैलाना कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ लोग जहां जा रहे हैं वहीं दंगा भड़क रहा है।

और क्या बोले तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार है बिहार…यह भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोविंद सिंह, सूफी संत हजरत मखदुम साहब, कर्पूरी ठाकुर, बीपी मंडल और लालू प्रसाद की धरती है। गुजरात के लोग यह नहीं भूलें कि यह मोहनदास कर्मचन्द को महात्मा गांधी बनाने वाला बिहार है। इसलिए अच्छे से जान लें बिहार की तरफ बुरी नजर से देखने वालों को बिहारी ही उल्टा से सीधा कर देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार को बदनाम करने की घिनौनी साजिश रची जा रही है। ये लोग अब दंगों का सहारा ले रहे हैं। तानाशाह हमेशा से ही अफवाह, छद्म राष्ट्रवाद और धार्मिक उन्माद की आड़ लेते रहे हैं। हम बिहार में इनके मंसूबे कभी भी सफल नहीं होने देंगे।

रामभक्तों पर पत्थरों से हमला और विस्फोट करवाए गएः सुशील मोदी

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रामनवमी पर बिहारशरीफ और सासाराम सहित चार शहरों में उपद्रव करना उन लोगों की साजिश थी, जिन्होंने रामभक्तों पर पत्थरों से हमला किया और विस्फोट कराए।

कहा कि साजिश उनकी थी, जो सासाराम में सम्राट अशोक के शिलालेख पर मजहबी कब्जा हटाने के खिलाफ थे। साजिश उनकी थी, जो सम्राट अशोक की जयंती मनाने से भाजपा को रोकना चाहते थे।

न्यायिक जांच की मांग

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना तो सही है कि माहौल खराब कराया गया। लेकिन वे लगे हाथ साजिश का आरोप उन्हीं राम भक्तों पर लगा रहे हैं, जिन पर हमले हुए, जिनके घर जले और जिस समुदाय के एक व्यक्ति की जान गई।

जब मुख्यमंत्री पहले ही तय कर रहे हैं कि दंगों की साजिश किन लोगों ने की, तब राज्य सरकार की जांच का कोई मतलब नहीं। कहा कि यदि नीतीश कुमार साम्प्रदायिकता से समझौता नहीं करते तो उन्हें पूरे मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए।

फ्लैग मार्च नहीं होने पर सवाल

नीतीश कुमार ने राम भक्तों को प्रतिड़ित करने और दंगाइयों को बचाने का मन बना लिया है। यही उन्हें लाल किले तक पहुंचने का रास्ता लगता है।

संवेदनशील इलाकों में समय पर फ्लैग मार्च क्यों नहीं हुआ? कर्फ्यू लगाने में देर क्यों हुई? केंद्र से अर्धसैनिक बल की पर्याप्त टुकड़ी क्यों नहीं मांगी गई?

शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले घरों और उनकी छतों की तलाशी पहले क्यों नहीं की गई? मोदी ने कहा कि रामनवमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा देने में जो सरकार फेल रही और वह खुद ही अपनी जांच करेगी और खुद ही पास घोषित कर देगी।