logo

केंद्रीय गृहमंत्री पर तेजस्वी यादव का तंज, भाजपा को 2024 में हार का डर

 
केंद्रीय गृह मंत्री पर तेजस्वी यादव का तंज, भाजपा को 2024 में हार का डर
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Purnia

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार में दो सभाओं के जरिए जदयू-राजद के संबंधों को लेकर महागठबंधन को घेरने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ पूर्णिया में महागठबंधन के सभी घटक दल एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने की घोषणा करेंगे।

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह को 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में हारने का डर है, इसलिए वह बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं।  

तेजस्वी ने कहा कि आज उनकी जनसभा में लाखों लोग आने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ हमारे महागठबंधन ने भाजपा को चिंता में डाल दिया है।

उन्हें डर है कि वे अपनी सीटें खो देंगे, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा से भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगी।

 

भाजपा का काम समाज में नफरत फैलाना और दंगे कराना
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में भाजपा का एक ही काम है, समाज में नफरत फैलाना और दंगे कराना। दूसरी तरफ, हम शांति और सद्भाव का संदेश देंगे। अमित शाह को बताना चाहिए कि सरकार ने बजट में बिहार को धोखा क्यों दिया।

क्या बिहार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का फैसला कर लिया है।

 

हमारा लक्ष्य 2024 में सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बेदखल करना है
उपेंद्र कुशवाहा के जदयू से अलग होने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे किसी चुनाव में शायद ही महागठबंधन को प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में केवल नीतीश कुमार और लालू यादव के पास वोट हैं।

किसी और चीज का कोई असर नहीं होगा। हमारा एक ही लक्ष्य है कि 2024 में सांप्रदायिक ताकतों को हराना और उन्हें सत्ता से बेदखल करना है। विपक्षी एकता और गठबंधन के और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी नेता एकजुट हैं और 2024 में जीतेंगे।