लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी Govt. नौकरी, CM Gehlot का बड़ा फैसला

Mhara Hariyana News, Jaipur
राजस्थान में लड़कियों से छेड़छाड, rape और rape का प्रयास करने वालों को अब Govt नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसा करने वालों के चरित्र प्रमाण पर लिखा जाएगा कि ये छेड़छाड़ में शामिल रहा है। मंगलवार को CM Ashok Gehlot ने Tweet कर इसकी जानकारी दी।
CM Gehlot ने Tweet कर बताया कि राज्य Govt. ने फैसला किया है कि बालिकाओं, महिलाओं से छेड़छाड़, rape के प्रयास और rape करने वाले आरोपियों व मनचलों को Govt नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का भी Police थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा।
राज्य Govt./ Police की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा कि ये लोग छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहा है। सीएम ने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।
बतादें कि सीएम अशोक गलहोत ने पिछले दिनों ग्रामीण और शहरी ओलिंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में मनचलों का परमानेंट इलाज करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मनचले महिलाओं और बच्चियों को परेशान करते हैं।
हम इनके नाम आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजेंगे और इनका परमानेंट इलाज करेंगे। सीएम का ये फैसला उनके इसी वादे का एक्शन प्लान हैं।
मनचलों का रखा जाएगा रिकॉर्ड
सीएम ने अपने आदेश में साफ कह दिया है कि छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके बाद ये सभी नाम आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जाएंगे। अगर, कोई मनचला Govt नौकरी के लिए आवेदन करता है तो रिकॉर्ड से मिलन के बाद उसका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
सख्त छवि बनाने की कोशिश
राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। rape के मामले में प्रदेश देश में नंबर एक पर है। बीते पांच-छह महीने में महिला अपराध के कई गंभीर मामले सामने आए जिससे गहलोत Govt. लगातार विपक्ष के निशाने पर रही। congress Govt. में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने भी महिला अपराध को लेकर अपनी ही Govt. को घेर लिया, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया।
इससे Govt. की छवि को नुकसान होने की बात कही गई थी। चुनावी साल में इस तरह का फैसला लेकर गहलोत Govt. महिला अपराधों के खिलाफ सख्त छवि बनाने की कोशिश कर रही है।