यूपी: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अर्पणा यादव? दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं से की मुलाकात

Mhara Hariyana News, Delhi : उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू Arpana Yadav आगामी Loksabha चुनाव लड़ सकती हैं। सोमवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात के बाद ऐसी चर्चाओं को और बल मिल गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Arpana Yadav इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं।
यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में भी Arpana Yadav के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा ये भी जा रहा है कि Arpana Yadav खुद भी Loksabha चुनाव लड़ना चाहती हैं।
पहले भी राजनीतिक गलियारों से सामने आती रही हैं ऐसी चर्चाएं
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उपCM केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाने के बाद अंदरखाने फूलपुर संसदीय सीट से Arpana Yadav को Candidate बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। यूपी की सियासत में तब उनके नाम को लेकर हो रही चर्चा को चौंकाने वाला बताय गया था। पार्टी के पदाधिकारी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।
सपा के टिकट पर हार का करना पड़ा था सामना
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी Arpana Yadav ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। फिर Loksabha चुनाव के दौरान अपर्णा ने संभल Loksabha क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था।
मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी सिफारिश की थी, लेकिन एक-एक करके सपा की पांचवी लिस्ट जारी हो गई थी और अपर्णा को अखिलेश ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस बीच संभल से शफीकुर रहमान को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था।
अपर्णा 2011 में यादव परिवार का बनीं हिस्सा
अपर्णा ने प्रतीक यादव से कई वर्षों के प्रेम संबंधों के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, Amitabh Bachchan सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।