logo

Governor के आरोपों पर Bhagwant Maan की दो टूक-थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब, हर बात का जवाब मिलेगा

 
Governor के आरोपों पर Bhagwant Maan की दो टूक-थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब, हर बात का जवाब मिलेगा

Mhara Hariyana News, Chandigarh
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री Bhagwant Maan के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि राज्य सरकार राजभवन की ओर से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है। ये सांविधानिक कर्तव्य का अपमान है। 

अब इस पर सीएम Bhagwant Maan ने पलटवार किया है। मान ने शनिवार को पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्यपाल साहब इंतजार कीजिए, आपने जो जानकारी मांगी है, वो मुहैया करवाई जाएगी।

सीएम ने कहा कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि राज्यपाल सत्ता के भूखे हैं। मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि वे राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ें और भाजपा से सीएम का चेहरा बनें।
 
मान ने कहा कि सिर्फ अगस्त महीने में 41 किलो हेरोइन जब्त की गई। अब तक 753 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए और 786 हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।