logo

Yogi बोले- माफिया आज अपनी जान की भीख मांग रहे,पहले गुंडा टैक्स मांगते थे

 
Yogi बोले- माफिया आज अपनी जान की भीख मांग रहे,पहले गुंडा टैक्स मांगते थे
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Gorakhpur
निकाय चुनाव को लेकर CM Yogi ने शुक्रवार को गोरखपुर और महराजगंज का दौरा किया। इस दौरान CM ने कहा कि आज UP में कानून का राज स्थापित है। व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार कर रहे हैं। लगातार UP में निवेश हो रहा है। 
क्योंकि, व्यापारियों को यह एहसास हो चुका है कि UP से ज्यादा सुरक्षित कोई जगह नहीं है। जो माफिया पहले गुंडा टैक्स और रंगदारी मांगते थे, आज वे अपने जान की भीख मांग रहे हैं। BJP सरकार ने किसी की जाति नहीं देखी। किसी का धर्म या मजहब नहीं देखा गया। हर वर्ग के लोगों का विकास किया गया।

''2017 से पहले माफियागिरी होती थी''
CM सबसे पहले गोरखपुर पहुंचे। यहां वह चिकित्सक और व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए। CM ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि आज देश में एक विश्वास बढ़ रहा है। व्यापार के क्षेत्र में हर दिन एक नए प्लेटफार्म मिल रहे हैं। 
आज UP के साथ गोरखपुर एक नए बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा है। 2017 से पहले माफियागिरी होती थी। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। गरीबों की जमीनें कब्जा होती थी। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। व्यापार करना मुश्किल था। यही वजह है कि व्यापारी यहां निवेश करने में कतराते थे।

तीनों सरकार एक नहीं रहेगी, तो सरकारी धन का होगा बंदरबांट
CM ने कहा," निकाय चुनाव लोकतंत्र में बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह देश की तीसरी सरकार होती है। इसलिए इसका चुनाव ​हमें बेहद सोच-समझ के साथ करनी चाहिए। क्योंकि, केंद्र और राज्य सरकार से विकास के मद में जो भी बजट आता है, वह काम यहां की तीसरी सरकार यानी कि नगर निगम और​ निकाय के जरिए ही होता है। 
लेकिन, अगर तीसरी सरकार आपकी नहीं होगी, तो विकास के नाम पर आने वाले रुपयों से विकास तो नहीं होगा, बल्कि उसका बंदरबांट हो जाएगा। जोकि, 2017 से पहले UP में होता रहा है।"

CM Yogi ने किया रुद्राभिषेक
इससे पहले CM Yogi ने अपने आवास गोरखनाथ मंदिर में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। सुबह आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। 
उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। CM Yogi आज जनता दरबार में फरियादियों से नहीं मिले।

CM Yogi ने गुल्लू को खिलाया बिस्किट
CM Yogi ने हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। 
उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।