logo

अयोध्या राम मंदिर: दिन में 14 घंटे खुलेगा राम का दरबार, डेढ़ लाख लोगों को मिल सकेंगे रोजाना दर्शन

 
अयोध्या राम मंदिर: दिन में 14 घंटे खुलेगा राम का दरबार, डेढ़ लाख लोगों को मिल सकेंगे रोजाना दर्शन

Mhara Hariyana News, Ayodhya : रामजन्मभूमि में Ram Mandir का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। Mandir का उद्घाटन होने के बाद हर रोज Mandir करीब 12 से 14 घंटा खोला जाएगा। इस दौरान करीब 1. 50 लाख भक्त हर रोज Ram Mandir के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगें। Ram Mandir का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाना है। आखिरी चरण दिसंबर 2025 में पूरा होगा। trust के अनुसार पीएम समय-समय पर Mandir निर्माण की प्रगति जानते रहते हैं।

तीन मंजिला Ram Mandir 161 फीट ऊंचा होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र trust का अनुमान है कि Mandir बनने के बाद हर रोज करीब एक से डेढ़ लाख भक्त दर्शन को पहुंचेंगे। Mandir हर रोज 12 से 14 घंटा खोला जाएगा ऐसी योजना है।

 हर भक्त को गर्भगृह में 20 सेंकेड ही दर्शन को मिल सकेंगे। भीड़ नियंत्रण को लेकर अभी से रूपरेखा बनने लगी है। Ram Mandir में प्रशिक्षित पुजारियों की तैनाती की जाएगी।

trust के अनुसार Ram Mandir का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। पहला दिसंबर 2023 में पूरा होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर का निर्माण होगा और वहां भगवान स्थापित हो जाएंगे। दूसरा चरण में Mandir निर्माण पूरा होगा। इसे दिसंबर 2024 तक कर लिया जाएगा। तीसरा और आखिरी चरण दिसंबर 2025 में पूरा होगा। इसमें पूरे Mandir परिसर का निर्माण होना है, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण भवन और Mandir भी शामिल हैं।

प्राणप्रतिष्ठा समारोह में पीएम का आना तय
trust सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान PM नरेंद्र Modi मौजूद रहेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी साधु-संत निभाएंगे। हालांकि, अभी प्राण-प्रतिष्ठा की कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ये कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। 

भगवान राम नए Mandir में प्राण प्रतिष्ठा से ही विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की जो अंतिम तिथि साधु-संत निर्धारित करेंगे, उस दिन PM भी उपस्थित रहेंगे। trust ने उनसे इसका अनुरोध किया है। अभी पीएमओ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

Mandir trust के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने trust की ओर से पीएम को आमंत्रित करने के लिए निवेदन पत्र भेजा है। उनकी व्यस्तता को देखते हुए उनसे ही तारीख तय करने का अनुरोध किया गया है।

जल्द trust के अधीन होगा रामकथा संग्रहालय
Ram Mandir में भगवान राम और रामायण का संग्रहालय बनना है। पहले इसका निर्माण 77 एकड़ के परिसर में ही करने की योजना था लेकिन परिसर के बाहर यूपी सरकार का रामायण संग्रहालय है। trust ने यूपी सरकार से अनुरोध किया कि वो पूरा-पूरा संग्रहालय यथावत trust को ट्रांसफर कर दें। अतिशीघ्र trust और यूपी सरकार के बीच संग्रहालय के ट्रांसफर का एग्रीमेंट होगा।