logo

6 दिसंबर 2023, Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन लाभ, जानें अपना राशिफल

6 दिसंबर 2023, Aaj Ka Rashifal : आज चंद्रमा के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से कन्या राशि में गोचर करने की वजह से कन्या व वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का लाभ मिलेगा।
 
6 दिसंबर 2023, Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन लाभ, जानें अपना राशिफल

New Delhi : ग्रह और नक्षत्र के अनुसार आज का दिन कन्या व वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज चंद्रमा के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से कन्या राशि में गोचर करने की वजह से कन्या व वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का लाभ मिलेगा।

साथ ही आज सूर्य मंगल का द्विग्रह योग भी प्रभाव में होगा जो कन्या व वृश्चिक के अलावा कई राशियों के प्रभाव व लाभ में वृद्धि करेगा। आइये विस्तार से जानते हैं आज आपका दिन कैसा बीतेगा। 


मेष राशि (Aries, Mesh Rashi)


आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में खूब धन लाभ मिलेगा । आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह जरूर कर लें। विवाह योग्य संतान है तो आज परिवार में संतान के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर कोई बहस चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज शाम को आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद से धन संपत्ति का लाभ पा सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में आज सफलता मिलेगी।


वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi)


आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा तभी आप इच्छित सफलता पा सकते है। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सारा काम जल्दी खत्म करके समय पर अपने घर के लिए निकलेंगे, जिससे आपके परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।

मिथुन राशि( Gemini, Mithun Rashi)


आज मिथुन राशि वालों को व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए संयम और साझेदारी से आपको काम लेना होग। आज आपको संतान की प्रगति से संबंधित कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। लेकिन आज शाम के समय वाहन प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके आर्थिक खर्चे बढ़ सकते हैं।


कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi)


आज कर्क राशि वाले अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।


 सिंह राशि (Leo, Singh Rashi)


आज सिंह राशि वालें अपने व्यवसाय में लाभ से संतुष्ट रहेंगे। आपके साहस और धैर्य को देखकर आपके शत्रु भी विफल हो जाएंगे, लेकिन आज आपको किसी और के मामलों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा।


कन्या राशि (Virgo sun sign)


आज  कन्या राशि वाले अपना दिन दान-पुण्य के कार्यों में बिताएंगे, दिन का कुछ समय गरीबों और बुजुर्गों की सेवा में लगाएगे। अपने धन का कुछ हिस्सा कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी आप खर्च कर सकते हैं। लेकिन आज आपका कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बन सकता है इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना होगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल वहीं रुकना उनके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए कुछ समय रुकें। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है।


तुला राशि (Libra, Tula Rashi)


आज तुला राशि वालों को जीवनसाथी और बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने कार्य व्यवसाय के कुछ विरोधी और शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपना काम सावधानी से करना चाहिए। घर में आज किसी शादी उत्सव की तैयारी हो सकती है जिसमें आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी मित्र या संबंधी से आपका मिलना हो सकता है। महिलाओं को आज सासु मां से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज किसी बात को लेकर किसी से कोई दावा करने से बचना चाहिए।


वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi)


आज वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो उन्हें बहुत प्रिय होगा। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।


धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi)


आज धनु राशि वालों को ज्ञान बुद्धि का लाभ मिलेहगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि, अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने क्रोध और वाणी पर भी संयम रखना होगा नहीं तो आपके कुछ करीबी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज शाम के समय आपको किसी विवाह, नामकरण संस्कार आदि समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।


मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi)


आज मकर राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।


कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi)


आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आज आपका कोई पुराना मित्र शाम को आपसे मिल सकता है। यदि छात्र आज अपने किसी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आज आ सकता है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। वाहन पर धन खर्च हो सकता है।


मीन राशि (Pisces, Meen Rashi)


आज मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।