logo

सिरसा में श्री रामा कल्ब का 74वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर से

रामलीला आयोजन को लेकर कल्ब पदाधिकारियों की हुई बैठक
 
सिरसा में श्री रामा कल्ब का 74वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर से 
स्थानीय कलाकार वृंदावन के श्रद्धेय कथा व्यास के मधुर संगीत पर करेंगे विशुद्ध रामलीला मंचन

सिरसा। श्री रामा कल्ब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 74वें श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन जनता भवन रोड श्री रामा कल्ब रामलीला ग्राउंड में 15 अक्टूबर से किया जाएगा जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान अश्वनी बठला ने की तथा संचालन महासचिव गुलशन गाबा ने किया। प्रधान अश्वनी बठला ने बताया कि सिरसावासियों के सहयोग से कल्ब इस बार 74वें महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के माध्यम से हम भगवान श्री राम का आदर्श जीवन चरित्र लोगों के सामने रखते हैं, ताकि लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें।

कल्ब के महासचिव गुलशन गाबा ने बताया कि निर्देशक गुलशन वधवा व विजय ऐलावादी के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भगवान राम के आदर्श जीवन चरित्र को मंचित किया जाएगा। रामलीला आयोजन के लिए कलाकारों के द्वारा रिहर्सल शुरू कर दी गई है। रामलीला 15 अक्टूबर से आरंभ होगी। रोजाना रात्रि साढ़े आठ से साढ़े 12 बजे तक रामलीला मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान पूरी सात्विकता व पवित्रता का ध्यान रखा जाएगा। 24 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

दोपहर सवा 12 बजे शुरू होने वाली यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कंगनपुर रोड आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में संपन्न होगी। 25 अक्टूबर को कल्ब के मंच पर भगवान श्री राम चंद्र के राज्याभिषेक का दृश्य मंचित किया जाएगा। श्री रामा कल्ब के प्रधान अश्वनी बठला व महासचिव गुलशन गाबा ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे रामा कल्ब द्वारा मंचित रामलीला को देखने के लिए सपरिवार पहुंचे।