अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारा हुआ रवाना, शहर में निकली भोले की शोभायात्रा

Mhara Hariyana News
सिरसा। जय बाबा बर्फानी सेवा मंडल सिरसा द्वारा बुधवार को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान दोमेल बालटाल में लगाए जाने वाले भंडारे की रवानगी के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी सदस्यों ने आहुति डाली। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे भंडारे लगाया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तदुपरांत सवा 4 बजे संस्था के कार्यालय 54 ट्रेड टॉवर से शोभायात्रा निकाली गई।
जिसे ओडिसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
जय बाबा बर्फानी सेवा मंडल के सदस्यों ने इस दौरान दोमेल बालटाल में भंडारे की अनुमति दिलवाने पर राज्यपाल का संस्था के प्रधान ललित चुघ व महासचिव दीपक मेहता ने आभार जताया।
इस मौके पर संस्था के संरक्षक त्रिलोकी भूषण मेहता, प्रवीन नरूला, अनिल कालड़ा, नरेश मेहता, दीपक मेहता, अनिल सर्राफ, सुनील चावला, राजेश बंसल, विनीत गोयल, भवनेश नंबरदार, पुष्पिंद्र एसडीओ, मलकीत नामधारी, डॉ. साईं दित्ता, रामचंद धींगड़ा, वीरभान मेहता, गौरव जिंदल, विजय चौधरी विजय गर्ग, तरूण कंबोज, संदीप कंबोज, अत्तर सिंह, शाम मेहता, मनोहर लाल मेहता, डबली रातुसरिया, प्रदीप मेहता, सुनील सरार्फ, धर्मपाल मेहता, जोगेंद्र नागपाल, रिषी मक्कड़, सुरेश मेहता, कृष्ण मेहता, दीपक गर्ग, प्रेम बजाज मौजूद थे। ट्रेड टॉवर से शोभायात्रा रवाना हुई।
जो जगदेव सिंह चौक, अनाज मंडी रोड, जनता भवन रोड, शिव चौक, सूरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक, चांदनी बाजार, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक से होते हुए वापस संस्था के कार्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। वहीं रास्ते में लोगों ने ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई।
शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी, राधा-कृष्ण के अलावा अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई। यात्रा की अगुवाई संस्था के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान बैंड पार्टियों ने धार्मिक धुन बजाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, भूखे को अन्न-प्यासे को पानी जय हो बाबा बर्फानी, भोलेनाथ की जय, बम-बम भोले के जयकारों से आसमान गुजाएंमान कर दिया। इसके अलावा कलाकारों ने चौक-चौराहों पर भोलेनाथ की बारात व अन्य झांकियां भी प्रस्तुत की। शोभयात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।