Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन कब है, असमंजस की है स्थिति को जाने.....क्या है उचित उपाय

Mhara Hariyana News
11 या 12 अगस्त किस दिन मनेगा रक्षा बंधन? ये हैं दोनों दिन के शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति है। यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी 11 व 12 अगस्त को त्योहार मनाया जाएगा। दो दिन पूर्णिमा तिथि होने से लोगों के बीच असमंजस है कि आखिर किस दिन राखी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा और रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त क्या है।
जाने क्या है सही : 11 या 12 कब है रक्षा बंधन
कहा जा रहा है कि हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 12 अगस्त। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 अगस्त को भद्रा काल की साया होने के कारण कुछ लोग रक्षा बंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाएंगे।
ये है दोनों दिन के शुभ मुहूर्त-
बताया जा रह है कि 11 अगस्त को भद्राकाल सुबह से रात 08 बजकर 51 मिनट तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है।
इसलिए बहनें भाई को न ही भद्राकाल में राखी बांध सकती हैं और न ही रात में। इसलिए कुछ पंडित 12 अगस्त को ही रक्षा बंधन मनाना शुभ मान रहे हैं। अगर आप रक्षा बंधन 12 अगस्त को मना रहे हैं तो सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले ही राखी भाई की कलाई पर बांध दें।
12 अगस्त को रक्षा बंधन मनाना अत्यंत शुभ, जानें ज्योतिषाचार्यों का मत व राखी बांधने का शुभ समय
ये है राखी बांधने की विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं।
घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें।
रक्षा बंधन पर भाई की राशि के अनुसार चुनना चाहिए राखी का रंग
इस वर्ष रक्षा बंधन का त्यौहार भद्रा के कारण रक्षा बंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा।
राशिनुसार बांधे इस साल भाई को राखी-
मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में भाई को लाल रंग की राखी बांधे तो शुभ होगा।
वृषभ- इस राशि के लिए नीले रंग की राखी शुभ होगी।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लिए हरा रंग शुभ रहता है।
कर्क-कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। पीला और सफेद रंग अच्छा रहता है।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि वालों के लिए सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।
रक्षा बंधन के दिन सौभाग्य व आयुष्मान योग में बांधे रक्षासूत्र, जानें महत्व व राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त
कन्या - कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं। इन्हें हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
तुला- इन राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद या सिल्वर रंग इनके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक वालों के लिए लाल रंग की राशि शुभ रहेगी।
धनु- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए लकी रहता है।
मकर- मकर के स्वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें नीले रंग की राखी बांधे।
कुंभ- कुंभ के स्वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें रुद्राक्ष की बनी या नीले रंग की राखी बांधी जा सकती है।
मीन- मीन राशि देव बृहस्पति हैं। इन्हें सुनहरे पीले रंग या हल्दी कलर की राखी बांधें।