logo

छठ पूजा पर कल आपके शहर में कब दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य, जानें सही समय

When will the Sun be offered in your city tomorrow on Chhath Puja, know the right time

 
When will the Sun be offered in your city tomorrow on Chhath Puja, know the right time

Mhara Hariyana News:

Chhath Puja 2022 Surya Arghya Timing in Hindi: सनातन परंपरा में कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व के रूप में जाना जाता है. लोक-आस्था से जुड़ा यह पावन पर्व भगवान भास्कर और छठी मइया की पूजा के लिए जाना जाता है. हिंदू धर्म में यह एक मात्र पावन पर्व है, जिसमें न सिर्फ उगते हुए बल्कि डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है. छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए अपनी संतान और पूरे परिवार के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना करती हैं. आइए जानते हैं कि कल आपके शहर में छठ पूजा के दौरान किस समय उषा अर्घ्य दिया जाएगा.


शहर    संध्या अर्घ्य का समय
(30 अक्टूबर 2022,रविवार)

उषा अर्घ्य का समय
(31 अक्टूबर 2022,सोमवार)

दिल्ली    सायंकाल 05:38 बजे    प्रात:काल 06:32 बजे
मुंबई    सायंकाल 06:06 बजे    प्रात:काल 06:38 बजे
कोलकाता    सायंकाल 05:00 बजे    प्रात:काल 05:40 बजे
चेन्नई    सायंकाल 05:43 बजे    प्रात:काल 06:02 बजे
पटना    सायंकाल 05:10 बजे    प्रात:काल 05:57 बजे
रांची    सायंकाल 05:12 बजे    प्रात:काल 05:53 बजे
लखनऊ    सायंकाल 05:25 बजे    प्रात:काल 06:15 बजे
वाराणसी    सायंकाल 05:19 बजे    प्रात:काल 06:05 बजे
गोरखपुर    सायंकाल 05:15 बजे    प्रात:काल 06:05 बजे
नोएडा    सायंकाल 05:37 बजे    प्रात:काल 06:32 बजे
गुरुग्राम    सायंकाल 05:39 बजे    प्रात:काल 06:33 बजे
फरीदाबाद    सायंकाल 05:38 बजे    प्रात:काल 06:31 बजे
चंडीगढ़    सायंकाल 05:37 बजे    प्रात:काल 06:37 बजे
देहरादून    सायंकाल 05:32 बजे    प्रात:काल 06:31 बजे
हरिद्वार    सायंकाल 05:32 बजे    प्रात:काल 06:31 बजे
शिमला    सायंकाल 05:35 बजे    प्रात:काल 06:36 बजे
जयपुर    सायंकाल 05:46 बजे    प्रात:काल 06:36 बजे
अहमदाबाद    सायंकाल 06:03 बजे    प्रात:काल 06:44 बजे
भोपाल    सांयकाल 05:43 बजे    प्रात:काल 06:06 बजे
उज्जैन    सायंकाल 05:50 बजे    प्रात:काल 06:31 बजे
बंगलूरू    सायंकाल 05:54 बजे    प्रात:काल 06:13 बजे
रायपुर    सायंकाल 05:29 बजे    प्रात:काल 06:06 बजे
सूर्य पूजा का धार्मिक महत्व
सनातन परंपरा में भगवान सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिनके दर्शन हमें प्रतिदिन होते हैं. धर्मशास्त्र में सूर्यदेव को जगत की आत्मा माना गया है. भगवान भास्कर जिनकी महिमा का गान वेदों और पुराणों में किया गया है, उनकी छठ महापर्व पर विशेष पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सायंकाल के समय भगवान सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, जिनकी पूजा करने पर साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. वहीं उगते हुए सूर्य की पूजा करने पर व्यक्ति को आत्मविश्वास, आरोग्य आदि का वरदान मिलता है. हिंदू धर्म में जिस सूर्य की साधना को अत्यंत ही शुभ माना गया है, उसे विज्ञान में भी लाभकारी माना है. जिसके अनुसार सूर्य की किरणों का सेवन करने पर व्यक्ति का शरीर स्वस्थ बना रहता है. इसी प्रकार ज्योतिष में सूर्य की साधना को यश, कीर्ति और अच्छी सेहत के लिए शुभ माना गया है.