logo

गर्भ गृह व गुबंद निर्माण के बाद भव्य रूप में निखरा प्राचीन शनिदेव मंदिर का स्वरूप

नोहरिया बाजार स्थित 225 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर का क्षेत्रवासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है नवनिर्माण
 
d

Mhara Hariyana News, Sirsa

सिरसा। सिरसा के नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर के नवनिर्माण का कार्य पिछले करीब चार महीनों से चल रहा है। मंदिर में गर्भगृह को नया रूप दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर का नया गुबंद तैयार किया गया है जो अत्यंत आकर्षक है। मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र पर करीब दो हजार फीट एरिया में लेंटर डाला गया था, जिसे शुक्रवार को खोला गया। अब मंदिर के गर्भगृह के फर्श निर्माण व सजावट का कार्य शुरू होगा। मंदिर में भगवान शनिदेव जी की पौराणिक प्रतिमा के अलावा तेल स्नान के लिए शिला, नव ग्रह, शनि जी के नौ स्वरूप स्थापित किए जाएंगे।

s


श्री शनिदेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से सिरसा के ऐतिहासिक भगवान शनिदेव मंदिर का नव निर्माण करवाया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद भार्गव, दीपक भार्गव ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर के नव निर्माण में सहयोगी सहभागी बनने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। पुराणों के अनुसार ऐतिहासिक मंदिर के पुर्ननिर्माण का अति शुभ फल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन शनिदेव मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा, जिसमें गर्भगृह, गुंबद, भव्य पंडाल, ग्रीन जोन एरिया, मुख्य द्वार इत्यादि का निर्माण करवाया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को माघ पूर्णिमा है, जिसमें दान दक्षिणा का अद्भूत फल माना गया है। माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में पहुंचकर पूजा पाठ करें और मंदिर निर्माण में यथा संभव सहयोग दें।