logo

खाटू गो सांवरियो भक्ता पर जादू कर ग्यो पर झूमे श्रद्धालु

श्री श्याम बगीची में श्याम अखाड़े का आयोजन  
 
a

सिरसा, 06 अप्रैल: अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात को भव्य भजन संध्या, श्याम अखाड़े एवं भंडारे का आयोजन किया गया।      श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बगीची परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सवा आठ बजे बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई और बाबा श्याम की आरती की गई। हमेशा की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया गया। इस अवसर पर युवा कांगे्रस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई।

w

इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, कांगे्रस नेता राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष सिंगला, मोनू मक्कड़, राजेश मित्तल, अमित सोनी, भोला जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। राजेद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना के बाद बालाजी महाराज, श्याम बाबा के भजन प्रस्ततु किए। उसके बद पंजाब के मोगा से आए श्याम भक्त विजय महाराज ने श्याम बाबा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया।

विजय महाराज ने भजन- प्यारो सांवरियो मैण भा ग्यो, मन की बात सांवरिय ने आज सुना के देख ले, मन मोरियो बन के नाचै जद सांवरियो होवे मेरे आगे, खाटू वाले सांवरिया तेरे दर पर भिखारी आया है, सारी दुनिया गो काम बनाव जद लख दातार कहावै, खाटू गो सांवरियो भक्ता पर जादू कर ग्यो सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्याम भक्त जमकर नाचे। रात सवा नौ बजे बाबा श्याम को भोग लगाकर श्याम रसोई का वितरण किया गया। रात को सवा एक बजे बाबा श्याम की आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।