logo

महाशिवरात्रि पर अन्न का दान पुण्य का कार्य: डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज

महाशिवरात्रि पर्व पर लगाया भंडारा
 
ds
सिरसा। हर वर्ष की भांति गऊशाला रोड पर स्थित श्री गुलाबचंद पेट्रो सिटी पर शिवरात्रि के महापर्व के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। कृष्ण कुमार गर्ग (पप्पु आरे वाले) ने बताया कि भंडारे में डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु तपो तपोवन हरिद्वार ने शिरकत की। सभी ने पंप पर पधारने पर श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वामी जी का सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।
 स्वामी जी ने अपने कर कमलों से भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर डा. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अन्न का दान करना पुण्य का कार्य है। भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना से जीवन की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही इस दिन शिव स्तुति करना भी शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवान शंकर की सच्चे मन से पूजा करता है, भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। 
स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि जो लोग दूसरों का भला करते हंै, भगवान उनकी मदद किसी न किसी रूप में अवश्य करता है। कृष्ण कुमार गर्ग ने बताया कि भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युधिष्ठिर बांसल, प्रकाश चंद, अर्जुन सिंह, हरीश बांसल, प्रधान जोगिंद्र नागपाल, धर्मपाल मेहता, प्रधान बृजमोहन बांसल, राजेंद्र कुमार बिट्टू, गुरमीत सिंह, सोनू डूमड़ा, कुलदीप गर्ग, संजीव गर्ग, विनित गर्ग, सोनू नंबरदार, सतेंद्र गर्ग, बनवारी लाल शर्मा, तरसेम सामा, उपकार सिंह, मुख्तयार सिंह, भगवानदास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।