logo

रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर किया हवन व बांटे फल

Mhara Hariyana News, Rekha Sharma Memorial Trust , Hoshiyari Lal Sharma सिरसा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. पंडित होशियारी लाल शर्मा की पुत्रवधु एवं कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की धर्मपत्नी स्व. रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर बंसीवट मंदिर में हवन यज्ञ व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम के सानिध्य …
 
रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर किया हवन व बांटे फल

Mhara Hariyana News, Rekha Sharma Memorial Trust , Hoshiyari Lal Sharma

सिरसा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. पंडित होशियारी लाल शर्मा की पुत्रवधु एवं कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की धर्मपत्नी स्व. रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर बंसीवट मंदिर में हवन यज्ञ व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित सुगन चंद शर्मा, पंडित मुरारी लाल शर्मा व पंडित घनश्याम शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ करवाया, जिसमें राजकुमार शर्मा, उनके पुत्र एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा, राजेश शर्मा सहित समस्त परिजनों ने आहुति डाली और स्व. रेखा शर्मा को याद कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अरि्पत किए।

गणमान्यों ने की शर्मा परिवार की सराहना

इस पावन मौके पर उपसि्थत शहर के गणमान्यजनों ने कहा कि शर्मा परिवार ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए है, वो काबिले तारीफ हैं। फिर चाहे कोरोना काल में हजारों जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करवाने का नेक काम हो या अन्य कोई समस्या हो, शमर परिवार मदद के लिए हमेशा आगे खड़ा मिला है। स्व. रेखा शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले अनेक दिव्यांगों को कृति्रम अंग उपलब्ध करवाए गए, वहीं विशाल मेडिकल व रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करवाया गया, जिससे हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिला।

बाऊजी पंडित होशियारी लाल शर्मा के दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे

राजकुमार शर्मा व मोहित शर्मा ने कहा कि वे हमेशा अपने पि्रय बाऊजी पंडित होशियारी लाल शर्मा के दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे और जरूरतमंदों की मदद व समाजसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, प्रेम शमर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मा. राजकुमार वर्मा, राजेश चाडीवाल, सुरजीत भावदीन, श्यामलाल मेहता, लादूराम पूनिया, सालासर धाम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान गोपाल सररफ, जयप्रकाश भोलूसरिया,सुशील झूंथरा, चन्द्र झूंथरा, इंद्रजीत, विजय जैन, स्र्वणकार संघ के प्रधान सुखविंद्र सोनी, नंदकिशोर लढ़ा, सीएम ग्रोवर, रामू हिसारिया, पुर्ण खुराना, भूषण मेहता, भोला जैन, राजेंद्र सचदेवा, गोपाल चिडावावाले, राजेश मेहता, दीपक फुटेला, सुभाष मिढ़ा, मोनू जुहीवाला, राजेश गोयल, संजय चावरिया, लोकेश गुर्जर, संजय शर्मा, मोहन खत्री, दिनेश शमर, विकास सेठी, शंकर ठेकेदार, विनोद हिटलर, बृजलाल घोडेला, राखी मौर्य, कुलवंत कौर, प्रीत कौर, मनोहर, बंसीलाल, जगदीश भाटिया, कर्मवीर सिंह, कपिल शमर, प्रकाश सिंह, डा. लछमन, राजू तेजासिंह, कमल कांटीवाल, सोनू शर्मा, नरेन्द्र कंबोज,मदन चौबुर्जा, हरीराम शर्मा, दयानंद सहारण, दशरथ गोदारा, विजय शमर, मांगेराम नहराना, विनोद कैंरावाली, महेन्द्र कैंरावाली, सुभाष खत्री, महावीर, रवि कुमार, कृष्ण जोशी, मनीष खत्री, हरविंद्र सिंह, जतिन शर्मा, मुकेश वर्मा, पप्पू शर्मा, आजाद केलनिया, वीरेन्द्र गुप्ता, मनीष जैन, सुभाष शमर, योगेश कक्कड़, देवेन्द्र गौड़, मोहित माहेश्र्वरी, संगीत कुमार आदि मौजुद थे।