logo

अग्रोहा शक्तिपीठ में तृतीय 18 कुंडीय महायज्ञ 24 से: नीरज बंसल

 
s

सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी वरदान दिवस के अवसर पर अग्रोहा शक्तिपीठ की पावन धरती पर तृतीय 18 कुंडीय महायज्ञ 24 से 26 दिसंबर तक करवाया जा रहा है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नीरज बंसल ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 9 बजे तक सर्व प्रायश्चित, 10 बज से 11 बजे तक 1018 महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा, सुबह 11.30 बजे मंडप प्रवेश गणपति पूजन, दोपहर 12 बजे स्थावित देवताओं का पूजा, दोपहर 12.30 बजे अरणी मंथन एपं मंत्रों द्वारा अग्रि प्रज्जवलित, दोपहर 1 बजे अग्नि स्थापना, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक महायज्ञ प्रारंभ, सांय 7 बजे से भजन संध्या एक सांय भगवान अग्रसैन महाराज के नाम आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की प्रात: 8 बजे से 8.30 बजक तक मंडन पूजन, 8.30 से 9 बजे देवता स्थापन, 9 से 12 बजे तक महायज्ञ प्रारंभ, 1.30 से 4 बजे तक महायज्ञ होगा। सांय 5 बजे 108 द्रव्यों द्वारा महालक्ष्मी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 6.30 बजे 1008 दीपकों से दीपदान व सांय 7.30 बजे से भजन संध्या एक शाम महालक्ष्मी के नाम होगी।

इसी प्रकार 26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक देव पूजन, 9 से 12 बजे महायज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बते पूर्णाहूति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे आरती, दोपहर 2.30 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सांय 4 बजे अवमृत स्नान होगा। उन्होंने सभी अग्र बंधुओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत कर अग्रसैन महाराज व महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।