logo

धूमधाम से मनाया गया श्री श्यामा महादेव प्रथम स्थापना महोत्सव

विशाल शोभायात्रा निकाली, लगाया भंडारा
 
A huge procession was taken out, bhandara was organized

Mhara Hariyana News, Sirsa

सिरसा: अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची स्थित श्री श्यामा महादेव मंदिर का प्रथम स्थापना महोत्सव मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विशाल शोभा यात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया।

A huge procession was taken out, bhandara was organized
    श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि श्री श्याम बगीची स्थित श्री श्यामा महादेव मंदिर का प्रथम स्थापना महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बीती शाम को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 101 महिलाएं हाथों में बाबा श्याम का निशान लिए हुए चल रही थी। यात्रा में सबसे आगे शहर की मशहूर बैंड पार्टी धाॢक धुन बजाते हुए चल रही थी। पुरुष श्रद्धालु बाबा के भजन गाते हुए चल रहे थे।  शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की सुंदर सुंदर झांकियां भी सजाई गई। शोभा यात्रा में शिव परिवार, श्याम बाबा, भोल शंकर की आकर्षित झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। वहीं कलाकार शिव भजनों पर तांडव नृत्य करते हुए चल रहे थे। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरु होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए देर शाम को मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का नगर में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद बाबा को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।