logo

किरमारा धाम के स्वामी मुनि गिरी महाराज और जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ने दी महान कांडा को श्रद्धांजिल

पूर्व सीएम चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सांसद डा.सुशील इंदोरा, विधायक शीशपाल केहरवाला ने कांडा बंधुओं को बंधाया ढांढस
 
 
s
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा।  सिरसा के विधायक पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के अनुज महान कांडा पुत्र स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट के निधन पर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जत्थेदार एवं हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान संत बलजीत सिंह दादूवाल, किरमारा धाम (कामेश्वर धाम) के स्वामी मुनि गिरी महाराज और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाया। स्वामी मुनि गिरी महाराज ने कांडा परिवार और महान कांडा की धर्मपत्नी संगीता कांडा को सांत्वना दी। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु से दिवंगत  आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि  दु:ख की इस घड़ी में  शोक संतृप्त परिजनों को इस कठोर दु:ख से उभरने का साहस प्रदान करे।


वीरवार को जत्थेदार एवं हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान संत बलजीत सिंह दादूवाल, सेवकों  मक्खन सिंह,  अरविंदर सिंह, खड़क सिंह, सेवक सिंह और जगमीत सिंह के साथ गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचे। संत दादूवाल ने महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। उन्होंने  अरदास करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में वे कांडा परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हैं और  वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाया। गोपाल कांडा ने उन्हें संतवाल को बताया कि महान कांडा बहुत की धार्मिक प्रवृत्ति के थे और गायों और बेजुबान जानवरों की सेवा में लगे रहते थे।

a


किरमारा धाम (कामेश्वर धाम) के स्वामी मुनि गिरी महाराज अपने सेवक  अजय कुमार, मोंटी, चिरंजीव और बिजानियां के  साथ अलख निरंजन भवन पहुंचे। स्वामी मुनि गिरी महाराज जहां भी जाते है वे पुष्प वर्षा करते हुए चलते है और लोगों को पुष्प भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान करते है। उन्होंने पुष्प वर्षा करते हुए महान कांडा को श्रद्धांजिल दी। गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और परिजनों से भेंट की और उन्हें ईश्वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की।

बुधवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सांसद डा.सुशील इंदोरा, कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, राजकुमार शर्मा राजू आदि ने अलख निरंजन भवन में पहुंचकर महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांडा परिवार से उनका पुराना रिश्ता है और गोपाल कांडा उनके सहयोगी रहे है। दुख की इस घडी में मैं उनके साथ है,  ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने गोपाल कांंडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाया।


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, प्रदेश प्रवक्ता व प्रचार मंत्री विपिन गोयल, प्रदेश मंत्री ओंकारमल अग्रवाल, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, सिरसा जिला युवा अध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने  अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गणेश सेठी, एडवोकेट भालचंद भाटीवाल, भूपेंद्र सिंह विनायक, गुरप्रीत सिंह गिल, श्री सालासर धाम मंदिर कमेटी, महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ, सब्जी मंडी एसोसिएशन, आरा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए महान कांडा को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर दिल्ली के  उद्योगपति सुभाष गोयल, उद्योगपति राजेश मंगला, उद्योगपति महेंद्र गोयल, नरेंद्र कटारिया, नरेश मलिक, हरविंद्र मराड़ भी मौजूद थे।