logo

डेरा सच्चा सौदा के लिए खास है सितंबर महीना, इस महीने में हुई थी डेरा प्रमुख राम रहीम की ताजपोशी

 
े


Mhara Hariyana News, Haryana। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के लिए सितंबर महीना खास महत्व रखता है। इस महीने की 23 तारीख यानि 23 सितंबर को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ताजपोशी हुई थी। उस समय डेरा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी महाराज ने उन्हें अपना स्वीकारते हुए गद्दी पर बैठाया था और उत्तराधिकारी घोषित किया था। 

33 साल पहले डेरा प्रमुख ने संभाली थी गद्दी
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने मात्र 23 साल की उम्र में डेरा की बागड़ोर संभाली थी। उस समय डेरा सच्चा सौदा का ज्यादा प्रभाव नहीं था परंतु डेरा प्रमुख के गद्दी संभालने के बाद डेरा ने खूब तरक्की की। अध्यात्म के साथ साथ डेरा शिक्षा, मेडिकल, खेलकूद तथा मानवता भलाई कार्यों में आगे बढ़ने लगा। वर्तमान में डेरा सच्चा सौदा द्वारा 150 से अधिक मानवता भलाई के काम किए जा रहे हैं। डेरा द्वारा चलाए गए सफाई महाभियान के भी देश में खूब चर्चे हुए, जिसके पश्चात केंद्र सरकार ने देश में स्वच्छता पर और अधिक जोर देने का आह्वान किया। 

मस्ताना जी ने स्थापित किया था डेरा
डेरा सच्चा सौदा की नीवं मस्ताना जी महाराज ने 1947 में रखी थी। उस समय उन्होंने बेगू रोड पर छोटी सी कुटिया के रूप में डेरा बनाया। मस्ताना जी ने लोगों को राम नाम से जोड़ा। सिंधी भाषी होने के बावजूद उन्होंने बागड़ में राम नाम की धूम मचाई। उन्होंने बाद में शाह सतनाम जी को अपना उत्तराधिकारी बनाया।


विश्वभर में पहचान बनाई
डेरा सच्चा सौदा ने वर्तमान में विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। डेरा के नाम पौधारोपण, रक्तदान व अन्य मानवता भलाई के कार्यों के अनेक विश्वकीर्तिमान दर्ज है। डेरा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग प्राकृतिक आपदा व मुसीबत के समय देश के विभिन्न राज्यों में पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचती है।