logo

श्याम बगीची के सेवादार कर रहे बाढ़ पीडि़तों की सहायता

गांवों में पहुंचाया भोजन, चाय, दवा व पानी  
 
z

सिरसा: अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्य गांवों में बाढ़ पीडि़तों की मदद में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।     श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि सभी ट्रसट सदस्यों ने बाढ़ पीडि़तों की मदद करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब 500 लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। बाद में बाढ़ पीडि़त गांव पनिहारी, बुर्जकर्मगढ़, नेजाडेला, फरवाई व सहारनी में लोगों को भोजन, चाय, दवा व पानी वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस सेवा के कार्य में ट्रस्ट के करीब 100 महिला व पुरुष अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीडि़तों के लिए मंदिर परिसर में ही पूरी शुद्धता के साथ भोजन तैयार करके पैक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज करीब 700 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। भोजन बनने के बाद ट्रस्ट के सेवादार श्याम प्रेमी गांवों में जाकर बाढ़ पीडि़तों की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक लोगों को भोजन, दवा, चाय व पानी की जरुरत होगी बाबा श्री श्याम की कृपा से सेवादार सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधान पवन गर्ग, अशोक खट्टर, वरुण, हर्षित मेहता, रवि कुमार, धर्मपाल, राहुल बागला, सुभाष चंद्र, केशव गुप्ता, पवन गुप्ता, अनिल मेहता, सुभाष अरोड़ा, कमल वर्मा, राजेश बंसल, राजेश मित्तल, कमल बंसल, कविता खट्टर, अनीता मेहता, अरुण सेतिया, तमन्ना गर्ग, शालू मेहता सहित ट्रस्ट के अनेक सेवादार भोजन तैयार करने में जुटे हुए थे। फोटो विवरण: श्री श्याम बगीची मंदिर परिसर में बाढ़ पीडि़तों के लिए भोजन तैयार करते श्री श्याम प्रेमी ट्रस्ट के सेवादार।